Select Date:

कौन बनेगा अमेरिका का नया राष्ट्रपति, ट्रंप और बाइडन में किसे मिलेंगे कितने वोट, ताजा सर्वे में खुलासा

Updated on 04-09-2023 02:08 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर माहौल बनने लगा है। डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवारों ने भी एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। संभावना है कि मुख्य मुकाबला वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हो सकता है। इस बीच अमेरिकी मीडिया ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ताजा सर्वे में दोनों प्रमुख उम्मीदवारों को मिलने वाले वोट पर बड़ा खुलासा किया है। इस सर्वे में बताया गया है कि अगर अमेरिका में आज राष्ट्रपति चुनाव होते हैं तो दोनों प्रमुख उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर की संभावना है। ऐसे में जीत और हार का अंतर काफी कम हो सकता है।


सर्वे में किस उम्मीदवार को कितने मिले वोट

शनिवार को प्रकाशित सर्वेक्षण के अनुसार, लगभग 46 फीसदी मतदाता राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए मतदान करेंगे। लगभग इतने ही मतदाता डोनाल्ड ट्रंप का भी समर्थन करेंगे। वहीं, लगभग 8 फीसदी मतदाताओं ने कहा कि उन्होंने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है। माना जा रहा है कि यही 8 फीसदी मतदाता जीत और हाल का फैसला कर सकते हैं। सर्वे में यह भी बताया गया है कि अगर तीसरी पार्टी के उम्मीदवारों को पसंद में जोड़ दें तो ट्रंप को बढ़त मिल जाएगी। वह जो बाइडन को 1 फीसदी के अंतर से पीछे छोड़ देंगे। ट्रंप को 40 फीसदी और बाइडन को 39 फीसदी वोट मिल सकते हैं। इसके साथ ही अनिर्णीत मतदाताओं की हिस्सेदारी भी 17 फीसदी तक बढ़ जाएगी।

ट्रंप के चुनावी प्रचार पर सबकी नजर


सर्वेक्षण में पाया गया कि फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस अप्रैल में अपनी उम्मीदवारी शुरू करने से पहले ट्रम्प से 13 अंकों से पीछे चल रहे थे। ट्रंप ने फ्लोरिडा के गवर्नर के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वह अपनी चुनावी रैलियों में गवर्नर रॉन डेसेंटिस पर जमकर निशाना साध रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी से लगभग सात उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भारतवंशी विवेक रामास्वामी और निक्की हेली भी शामिल हैं। लेकिन, उनमें सबसे आगे डोनाल्ड ट्रंप ही चल रहे हैं। हाल में ही डोनाल्ड ट्रंप ने विवेर रामास्वामी की तारीफ की है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अगर ट्रंप राष्ट्रपति बनते हैं तो वह विवेक रामास्वामी को उपराष्ट्रपति बना सकते हैं।

ट्रंप के खिलाफ दर्ज मामले बढ़ा रहे टेंशन


ट्रंप को 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने के प्रयासों में अपनी कथित भूमिका के लिए जॉर्जिया में आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा भी ट्रंप कई कानूनी मुकदमों का सामना कर रहे हैं, जिसमें चार महाभियोग हैं। 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये मुकदमें ही हैं। ऐसे में उन्हें काफी समय मतदाताओं के बीच प्रचार की जगह अदालतों में बिताना पड़ सकता है। हालांकि, ट्रंप ने कोर्ट से अपने खिलाफ सभी मामलों की सुनवाई को चुनावों तक के लिए टालने का अनुरोध भी किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.