पीएम मोदी के दौरे से पहले हैरिस पार्क में बढ़ी भीड़
हैरिस पार्क के चटकाज इंडियन रेस्तरां के सह-संस्थापक सूरज पंचाल ने पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले उनके परंदीदा व्यंजनों में एस को मेन्यू में भी शामिल किया है। मोदी के हैरिस पार्क के कार्यक्रम की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके बावजूद देश और विदेशों से लोगों के हैरिस पार्क पहुंचने का सिलसिला जारी है। लोग बड़ी संख्या में हैरिस पार्क का रिजर्वेशन करा रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे ऑस्ट्रेलिया में मोदी लहर करार दिया है। उन्होंने कहा कि हम बहुत उत्साहित हैं। अगर पीएम मोदी हैरिस पार्क आते हैं तो यहां के व्यवसायों के लिए एक बड़ा बढ़ावा होगा।
