CBI ने क्यों किया कनाडाई बिजनसमैन राहुल गंगल को अरेस्ट रक्षा जासूसी से जुड़ा है मामला
Updated on
23-08-2023 01:49 PM
नई दिल्ली : सीबीआई ने एक कनाडा बेस्ड कारोबारी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को गिरफ्तार हुए इस कारोबारी का नाम राहुल गंगल (Rahul Gangal) है। राहुल गंगल को रक्षा जासूसी मामले (Defence Espionage Case) में गिरफ्तार किया गया है। गंगल साल 2019 में कनाडा का स्थायी निवासी बन चुका था। जब यह दिल्ली पहुंचा तो इसे अरेस्ट कर लिया गया। रक्षा जासूसी मामले में एक फ्रीलांस पत्रकार विवेक रघुवंशी (Vivek Raghuvanshi) और एक पूर्व नौसेना कमांडर आशीष पाठक (Ashish Pathak) को मई में गिरफ्तार किया गया था। भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी के साथ आधिकारिक सीक्रेट अधिनियम की धारा 3 के तहत दर्ज मामले की जांच में यह गिरफ्तारी हुई थी।
क्यों हुई गंगल की गिरफ्तारी?
सीबीआई अधिकारी आरसी जोशी ने कहा, 'आरोपी पिछले हफ्ते कनाडा से भारत आया था। उन्होंने वहां स्थायी निवासी का दर्जा प्राप्त कर लिया है। दिल्ली पहुंचने के बाद उनकी गतिविधि पर नजर रखी गई।' अधिकारियों ने बताया कि गंगल को एक विशेष अदालत ने सीबीआई की 4 दिन की हिरासत में भेज दिया है। फ्रीलांस पत्रकार रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद राहुल गंगल का नाम सामने आया था। जांच में पता चला कि राहुल गंगल ने कुछ सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स विवेक रघुवंशी को दिये थे। ऐसे आरोप हैं कि वह भारत के डिफेंस सेक्टर से जुड़े सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स दूसरे देशों को भेजता था। राहुल गंगल रोलैंड बर्जर में पार्टनर हैं। वे कनाडा में रोलैंड बर्जर के इंडस्ट्रीयल प्रोडक्ट्स (एयरोस्पेस एंड डिफेंस) और ऑटोमोटिव प्रैक्टिस को लीड करते हैं।
पत्रकार और पूर्व नौसेना कमांडर पर ये हैं आरोप
विवेक रघुवंशी और आशीष पाठक पर डीआरडीओ डिफेंस प्रोजेक्ट्स की मिनट डिटेल्स सहित सेंसिटिव जानकारी को एकत्र करने और ट्रांसफर करने का आरोप है। इसमें भारतीय सेना के लिए भविष्य की खरीद से जुड़ी संवेदनशील जानकारी भी थी। रघुवंशी और पूर्व नौसेना अधिकारी न्यायिक हिरासत में हैं। इनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है।
2022 में दर्ज हुआ था मामला
सीबीआई ने 9 दिसंबर 2022 को एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप था कि डीआरडीओ डिफेंस प्रोजेक्ट्स और भारतीय सशस्त्र बलों की भविष्य की खरीदारी से जुड़ी जानकारियां वह अवैध रूप से इकट्ठा कर रहा था। इस मामले में दिल्ली-एनसीआर और जयपुर में करीब 15 जगहों पर तलाशी ली गई थी।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…