रूस पर क्यों बिफर पड़ा चीन, जमकर सुनाई खरीखोटी, पुतिन-जिनपिंग दोस्ती का क्या हुआ
Updated on
05-08-2023 02:22 PM
बीजिंग: पूरी दुनिया जानती है कि चीन किसी का भी सगा नहीं है। चीन मौका मिलने पर दोस्त हो या दुश्मन किसी को भी बख्शता नहीं है। अब चीन ने एक छोटी सी बात पर अपने सबसे करीबी और शक्तिशाली दोस्त रूस की आलोचना कर इसे साबित भी कर दिया है। मॉस्को में चीनी दूतावास ने चीन के नागरिकों को रूस में प्रवेश से इनकार करने पर रूसी अधिकारियों की आलोचना की है। चीनी दूतावास ने इसे रूसी अधिकारियों का अपने नागरिकों के प्रति क्रूर व्यवहार बताया है। दूतावास ने लोकप्रिय चीनी सोशल-मीडिया आउटलेट वीचैट पर शुक्रवार को एक पोस्ट में कहा कि इस घटना में रूस की क्रूर और अत्यधिक कानून-प्रवर्तन गतिविधियों ने चीनी नागरिकों के वैध अधिकारों और हितों का गंभीर उल्लंघन किया है।
चीनी नागरिकों से चार घंटे तक की गई पूछताछ
चीनी दूतावास ने कहा कि उसके पांच नागरिकों से एक चौकी पर चार घंटे तक बार-बार पूछताछ की गई। इन चीनी नागरिकों ने 29 जुलाई को रूस-कजाकिस्तान सीमा पार करने का प्रयास किया था। कानून के अनुसार, उनके पर्यटक वीजा को रद्द कर दिया गया, उनके प्रवेश से इनकार कर दिया गया। दूतावास ने कहा कि इस घटना में शामिल चीनी नागरिकों से मिले वीडियो की समीक्षा करने के बाद उसे रूसी विदेश मंत्रालय, फेडरल सिक्योरिटी ब्यूरो और फेडरल बॉर्डर गार्ड सर्विस के साथ शेयर किया है।
चीन ने रूस से मांगा स्पष्टीकरण
चीनी दूतावास ने अपने बयान में यह भी कहा कि यह घटना चीन-रूस मित्रता की बड़ी तस्वीर और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण लोगों के बीच आदान-प्रदान की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ है। पोस्ट में रूस से घटना का कारण स्पष्ट करने, बुरे प्रभाव को खत्म करने के लिए सक्रिय कदम उठाने और यह सुनिश्चित करने की मांग की गई कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। पिछले साल रूस के यूक्रेन पर हमले से कुछ दिन पहले बीजिंग में एक संयुक्त बयान में व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग इस बात पर सहमत हुए थे कि उनके देशों के बीच सहयोग में कोई क्षेत्र अछूता नहीं है।
चीनी दूतावास की भाषा पर उठ रहे सवाल
चीनी दूतावास की पोस्ट में इस्तेमाल की गई भाषा उस भाषा से अधिक मेल खाती है, जिसका इस्तेमाल शी जिनपिंग के वुल्फ वॉरियर्स पश्चिमी देशों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए करते हैं। यह दुर्लभ आलोचना पिछले साल राष्ट्रपति शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन की घोषित बिना किसी सीमा की दोस्ती के दावों के बिल्कुल विपरीत है। चीन पुतिन के यूक्रेन पर आक्रमण की निंदा करने से इनकार करने में प्रमुख रहा है, और प्रतिबंधों के बावजूद रूस के साथ द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों में लगातार मजबूत कर रहा है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…