अमेरिका और जापान पर अचानक क्यों भड़क गया चीन, बोला- अबकी बार भारी कीमत चुकानी होगी
Updated on
10-02-2024 12:44 PM
वॉशिंगटन: चीन ने अमेरिका और जापान के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने कहा है कि ताइवान के एकीकरण में बाधा डालने के लिए इन दोनों देशों को भारी कीमत चुकानी होगी। दरअसल, अमेरिका और जापान ने हाल में ही एक सैन्य अभ्यास किया था, जिसमें ताइवान पर चीन के नकली हमले को दिखाया गया था। जापानी मीडिया ने बताया कि वाशिंगटन और टोक्यो ने इस साल के "कीन एज" अभ्यास के दौरान पहली बार बीजिंग को "काल्पनिक दुश्मन" के रूप में नामित किया था। रिपोर्टों के मुताबिक, इस साल की ड्रिल ताइवान पर चीनी आक्रमण के आसपास केंद्रित है।
चीन बोला- भारी कीमत चुकानी होगी
इस पर टोक्यो स्थित चीनी दूतावास ने एक लिखित बयान में चेतावनी देते हुए कहा, "अगर कोई चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने और चीन के पुनर्मिलन में बाधा डालने पर जोर देता है, तो यह केवल तथाकथित काल्पनिक दुश्मन के मुद्दे के बारे में नहीं होगा - उन्हें भारी कीमत चुकानी होगी।" यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल भी आठ दिवसीय अभ्यास में शामिल हुआ, जो गुरुवार को समाप्त होगा।
ताइवान पर हमले के अभ्यास से चिढ़ा है चीन
रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि अभ्यास के लिए वास्तविक और अपरिवर्तित मानचित्रों का उपयोग किया गया। इससे मानचित्रों का उपयोग करने का एक मानदंड टूट गया जो वास्तविक मानचित्रों से थोड़ा भिन्न होता है। बीजिंग ने कहा कि उसने मीडिया रिपोर्टों के बाद टोक्यो को अपनी "गंभीर चिंताएं" व्यक्त कीं, जबकि चीनी दूतावास के बयान के अनुसार, जापान ने रिपोर्टों में वर्णित ड्रिल की जानकारी की सटीकता से इनकार किया।
ताइवान पर कब्जे की धमकी देता है चीन
चीन शुरू से ही ताइवान को अपने क्षेत्र के हिस्से के रूप में देखता है। वह अक्सर जरूरत पड़ने पर बलपूर्वक ताइवान पर कब्जे की धमकी भी देता है। हालांकि, ताइवान पर कभी भी चीन का कब्जा नहीं रहा है। अधिकांश देशों की तरह, जापान और अमेरिका ताइवान को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता नहीं देते हैं, लेकिन वे इस द्वीप के सबसे ज्यादा करीबी हैं। उन्होंने शुरू से ही ताइवान की खाड़ी में यथास्थिति में किसी भी बदलाव के विरोध किया हैं। अमेरिका तो ताइवान को सस्ते दाम पर हथियारों की सप्लाई भी करता है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…