Select Date:

'गजनी' फेम असिन ने क्यों छोड़ी फिल्‍म इंडस्ट्री? 1300 करोड़ के मालिक राहुल शर्मा से कैसे हुई मुलाकात, जानिए सब

Updated on 26-10-2023 03:04 PM
आमिर खान, सलमान खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड के बड़े स्टार्स संग काम करने वाली एक्ट्रेस असिन अब कहां हैं? आखिर उन्होंने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा क्यों कह दिया? उनके पति राहुल शर्मा से उनकी मुलाकात कैसे हुई थी? अब वो कहां रहती हैं? कुछ ऐसे ही सवाल गूगल पर पूछे जा रहे हैं। आज असिन अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर आइये उनके बारे में जानते हैं कुछ दिलचस्प बातें।

Asin का जन्म 26 अक्टूबर 1985 को कोच्चि, केरल में हुआ था। उनके पापा जोसेफ थोट्टूमकल रिटायर्ड CBI ऑफिसर हैं और उनका बिजनेस भी है। असिन की मां सेलिन सेलीन थोट्टूमकल सर्जन हैं। उन्होंने अपनी बेटी का पूरा सपोर्ट किया। वो बेटी के साथ रहने के लिए कोच्चि से चेन्नई और फिर मुंबई भी गईं।

असिन की पढ़ाई-लिखाई

असिन की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने LKG से 10वीं तक नेवल पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद 12वीं की पढ़ाई के लिए सेंट टेरेसा स्कूल में एडमिशन लिया और फिर इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया।

Asin का जन्म 26 अक्टूबर 1985 को कोच्चि, केरल में हुआ था। उनके पापा जोसेफ थोट्टूमकल रिटायर्ड CBI ऑफिसर हैं और उनका बिजनेस भी है। असिन की मां सेलिन सेलीन थोट्टूमकल सर्जन हैं। उन्होंने अपनी बेटी का पूरा सपोर्ट किया। वो बेटी के साथ रहने के लिए कोच्चि से चेन्नई और फिर मुंबई भी गईं।

15 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू

असिन के करियर की शुरुआत BPL मोबाइल के एक असाइनमेंट से हुई। इसके बाद उन्होंने साल 2001 में मलयालम मूवी Narendran Makan Jayakanthan Vaka से एक्टिंग में डेब्यू किया। उस समय उनकी उम्र महज 15 साल थी। फिर वो अपनी कॉलेज की पढाई पूरी करने लौट गईं और वापस आकर रवि तेजा और नागार्जुन जैसे सितारों के साथ काम किया।

बॉलीवुड में छाईं असिन

इसके बाद असिन ने बॉलीवुड का रुख किया। उनकी पहली हिंदी फिल्म आमिर खान के साथ थी 'गजनी'। वो कल्पना बनकर छा गईं। इसके बाद वो सलमान खान और अजय देवगन के साथ 'लंदन ड्रीम्स', 'रेडी', 'हाउसफुल 2' जैसी मूवीज में नजर आईं। 'हाउसफुल 2' के प्रमोशन इवेंट के लिए जब असिन पूरी टीम के साथ जा रही थीं, तभी उनकी मुलाकात राहुल शर्मा से हुई थी।

अक्षय ने कराई थी राहुल और असिन की मुलाकात

राहुल शर्मा बिजनेसमैन हैं। वो माइक्रोमैक्स कंपनी के को-फाउंडर हैं। उनकी कुल संपत्ति 1300 करोड़ रुपये बताई जाती है। असिन जब अक्षय कुमार और अन्य टीम मेंबर्स के साथ प्राइवेट जेट से जा रही थीं, तब अक्षय ने राहुल शर्मा से उनकी मुलाकात करवाई थी। दरअसल, राहुल अक्षय के करीबी दोस्त थे और वो प्राइवेट जेट भी उनका ही था। तब असिन को राहुल के बारे में नहीं पता था। अक्षय पूरे रास्ते दोनों को टीज करते रहे कि वे साथ में अच्छे दिखते हैं, उन्हें एक-दूसरे को डेट करना चाहिए, लेकिन असिन ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया।

राहुल की सादगी पर मर-मिटीं असिन

जब असिन को बाद में राहुल के बारे में पता चला तो वो हैरान रह गईं। वो राहुल की सादगी पर मर मिटीं। दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लिया। बातचीत हुई। प्यार और मोहब्बत की ये दास्तान, शादी की मंजिल तक पहुंच गई। साल 2016 में असिन ने राहुल से शादी कर ली और इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। उनकी आखिरी मूवी 'ऑल इज वेल' थी, जो साल 2015 में रिलीज हुई थी।

बेटी को दी खास 'आजादी'

असिन ने साल 2017 में बेटी को जन्म दिया और उसका नाम एक खास नाम दिया - अरिन राइन। दरअसल, ये नाम असिन और राहुल का नाम जोड़कर रखा गया। असिन ने अपनी बेटी को कोई सरनेम नहीं दिया है। वो पूरी तरह से आजाद है। धर्म, जाति, जेंडर.. हर बंधन से आजाद।

अभी क्या कर रही हैं असिन?

असिन अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। उन्होंने हाल ही में बेटी का बर्थडे पेरिस में सेलिब्रेट किया। बीच में खबरें आई थीं कि उनके और राहुल के बीच कुछ नहीं है, लेकिन उन्होंने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। असिन फिलहाल अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हैं। वो मुंबई में ही रहती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.