हमास से लड़ते-लड़ते यूएन चीफ से क्यों भिड़ गया इजरायल, जानें हर सवाल का जवाब
Updated on
26-10-2023 01:37 PM
तेल अवीव: मिडिल ईस्ट में हमास और इजरायल के बीच युद्ध छिड़ा है। लेकिन इसमें संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस घिर गए हैं। इजरायल के अधिकारी यूएन के चीफ की उस टिप्पणी को लेकर नाराज हो गए, जिसमें उन्होंने कहा था कि इजरायल पर हमास का हमला अकारण नहीं हुआ है। इजरायल उनकी इस टिप्पणी को आतंकवाद के समर्थन के तौर पर देख रहा है। इस बयान को लेकर इजरायल की नाराजगी इसी से समझी जा सकती है कि इजरायली विदेश मंत्री एली कोहेन ने गुतारेस के साथ पहले से तय एक मीटिंग को रद्द कर दिया। इजरायल की नाराजगी को देखते हुए गुतारेस ने अपने बयान का खंडन किया है। उन्होंने बयान की गलत व्याख्या पर आश्चर्य जताया। आइए जानें इस विवाद से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब।
इजरायल और यूएन चीफ के बीच का विवाद कैसे शुरू हुआ?
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एंटोनियो गुतारेस की ओर से दिए गए एक बयान के बाद तनाव बढ़ा है। उन्होंने कहा, 'नागरिकों को घायल करना या रॉकेट दागना उचित नहीं ठहराया जा सकता। लेकिन यह भी मानना जरूरी है कि हमास की ओर से किए गए हमले अकारण नहीं हुए। फिलिस्तीन के लोगों को 56 साल से घुटन भरे कब्जे का सामना करना पड़ा।' गुतारेस ने कहा था, 'उन्होंने अपनी जमीन को लगातार (यहूदी) बस्तियों की ओर से हड़पते और हिंसा से ग्रस्त होते देखा है। उनकी अर्थव्यवस्था चरमरा गई। उनके लोग विस्थापित हो गए और उनके घर ध्वस्त कर दिये गए। अपनी दुर्दशा के राजनीतिक समाधान की उनकी उम्मीदें खत्म होती जा रही हैं।'
इजरायल ने क्या दिया जवाब?
यूएन चीफ के बयान पर इजरायल ने आक्रामक तरीके से प्रतिक्रिया दी। इजरायल ने गुतारेस के इस्तीफे की मांग की और 'संयुक्त राष्ट्र को सबक सिखाने' की कसम खाई। इजरायल ने यूएन के मानवीय मामलों के अवर महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स को वीजा देने से मना कर दिया।
क्या संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने अपने बयान का बचाव किया?
गुतारेस ने साफ कर दिया है कि उनके बयानों की गलत तरीके से व्याख्या की जा रही है, जिससे वह हैरान हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है, जैसे मैं हमास की ओर से आतंकी हमलों को उचित ठहरा रहा था। यह गलत है।'
इजरायल ने क्या दिया जवाब?
यूएन चीफ के बयान पर इजरायल ने आक्रामक तरीके से प्रतिक्रिया दी। इजरायल ने गुतारेस के इस्तीफे की मांग की और 'संयुक्त राष्ट्र को सबक सिखाने' की कसम खाई। इजरायल ने यूएन के मानवीय मामलों के अवर महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स को वीजा देने से मना कर दिया।
क्या संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने अपने बयान का बचाव किया?
गुतारेस ने साफ कर दिया है कि उनके बयानों की गलत तरीके से व्याख्या की जा रही है, जिससे वह हैरान हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है, जैसे मैं हमास की ओर से आतंकी हमलों को उचित ठहरा रहा था। यह गलत है।'
बाकी देशों का क्या रहा रिएक्शन?
इस विवाद पर स्पेन के कार्यवाहक पीएम पेड्रो सांचेज ने इस युद्ध के राजनयिक समाधान पर जोर दिया और गुतारेस के समर्थन में उतरे। पुर्तगाल के विदेश मंत्री जोआओ गोम्स क्राविन्हो ने गुतारेस की टिप्पणियों का बचाव किया और कहा कि वह किसी भी तरह से आतंकवाद को समर्थन नहीं दे रहे।
हमास पर क्या बोले तुर्की के राष्ट्रपति?
इजरायल पर हमला करने वाले आतंकी संगठन हमास को लेकर तुर्की के राष्ट्रपति ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमास एक आतंकी संगठन नहीं, बल्कि मुजाहिदीन हैं। हालांकि इजरायल ने इस टिप्पणी को नकार दिया।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…