कतर के दौरे पर अचानक क्यों पहुंचे मोसाद चीफ, सीआईए प्रमुख से होगी मुलाकात, हमास पर क्या है प्लान
Updated on
29-11-2023 01:18 PM
दोहा: इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के चीफ डेविड बार्निया मंगलवार को कतर पहुंचे हैं। डेविड बार्निया कतर के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए दोहा गए हैं। अमेरिकी एजेंसी सीआईए के डारेक्टर बिल बर्न्स भी कतर में हैं। ऐसे में डेविड बार्निया और कतर के अधिकारियों के साथ बिल बर्न्स भी बैठक में शामिल होंगे। डेविड बार्निया गाजा में चल रहे युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई से जुड़े समझौते पर बातचीत के लिए दोहा पहुंचे हैं। कतर ही इजरायल और हमास के बीच मध्यस्थ बनकर काम कर रहा है। कतर के प्रयास से युद्धविराम का समझौता हुआ है।
7 अक्टूबर को हमास के इजरायल पर हमले और फिर इसके बाद गाजा में शुरू हुए युद्ध के बाद से डेविड बार्निया की यह कतर की तीसरी यात्रा है। खुद दोहा की तीन यात्राओं के अलावा इजरायल में भी कतर के शीर्ष अधिकारियों के साथ मीटिंग कर चुके हैं। डेविड की कतर और अमेरिकी अधिकारियों संग ये बैठकें युद्धविराम विस्तार और हमास की कैद से बाकी इजरायली बंधकों की रिहाई और गाजा में आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए हो रही हैं।
कतर के पीएम और अमीर से भी मिलेंगे डेविड बार्निया
मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया दोहा में कतर के शीर्ष अधिकारियों के अलावा अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से भी मुलाकात कर सकते हैं। इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौता सोमवार को कतर की कोशिशों से ही दो दिन के लिए बढ़ा है। ये समझौता अब बुधवार तक है। सोमवार को दो दिन का युद्धविराम बढ़ने के ठीक बाद मोसाद चीफ कतर पहुंचे हैं।
टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, बार्निया की बातचीत अतिरिक्त बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने और हमास की कैद से सभी महिलाओं और बच्चों की रिहाई सुनिश्चित होने तक अस्थायी संघर्ष विराम का विस्तार करने पर केंद्रित है। इजरायल का मानना है कि 93 महिलाओं और बच्चों को हमास ने पकड़ रखा है। इनको रिहा कराने के लिए मोसाद चीफ का ये कतर दौरा महत्वपूर्ण है। अब तक हमास ने 51 इजरायलियों और अन्य 19 विदेशी बंधको को रिहा किया है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…