Select Date:

पाकिस्तान ने यासीन मलिक की 'जहरीली' पत्नी को क्यों बनाया मंत्री भारत विरोधी चाल का खुलासा

Updated on 19-08-2023 01:33 PM
इस्लामाबाद: भारत की जेल में बंद कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक को पाकिस्तान में कार्यवाहक सरकार में शामिल किया गया है। मुशाल को अनवारुल हक काकर की कार्यवाहक सरकार में प्रधानमंत्री की मानवाधिकार और महिला सशक्तिकरण के मामलों के विशेष सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया है। विडंबना यह है कि आतंकवादी की पत्नी होने के बावजूद, जिसके हाथ सैकड़ों लोगों के खून से रहें है, मुशाल पाकिस्तान में मानवाधिकार पर ज्ञान देंगी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पाकिस्तान को मुशाल हुसैन मलिक से योग्य कोई और नहीं मिला, जिसे वह मानवाधिकार मामलों के विशेष सलाहकार के तौर पर नियुक्त कर सके। जाहिर है कि इस नियुक्ति के पीछे पाकिस्तान का छिपा हुआ एजेंडा है।


पाकिस्तान ने मुशाल को क्यों बनाया मंत्री?

अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि मुशाल हुसैन मलिक की नियुक्त दरअसल एक प्रतीकात्मक कदम है। मुशाल न तो पाकिस्तानी राजनीतिक में बड़ा चेहरा हैं और ना ही आगामी चुनाव में सत्ताधारी पार्टी के लिए वोट बटोर सकती हैं। ऐसे में मुशाल की नियुक्ति पाकिस्तान ने कश्मीर एजेंडे को जीवित रखने के लिए पाकिस्तानी सेना के इशारे पर किया है। मुशाल हुसैन मलिक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से ताल्लुकात रखती हैं और कश्मीर को लेकर पाकिस्तानी एजेंडें में फिट बैठती हैं। वह कश्मीर को लेकर शुरू से ही भारत के खिलाफ जहर उगलती रही है।

कश्मीर मुद्दे को जिंदा रखना चाहता है पाकिस्तान


इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने कहा कि यह कदम भारत में नरेंद्र मोदी सरकार के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के मुद्दे को उठाने के लिए पाकिस्तान के असफल प्रयासों का हिस्सा है। पाकिस्तान ने कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित जी20 की बैठकों के खिलाफ मुशाल को ही अपना चेहरा बनाया था। तब मुशाल ने यासीन मलिक को लेकर भारत के खिलाफ न्यायिक हत्या तक के आरोप लगाए थे। इसके बावजूद जी20 के सभी सदस्य श्रीनगर पहुंचे और बैठक में हिस्सा लिया। ऐसे में पाकिस्तान की कोशिश एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर मुद्दे को हवा देने की है।

मुशाल के जरिए पीओके में भी सेंध लगाएगा पाकिस्तान


कुछ जानकारों का यह भी मानना है कि मुशाल को पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार में उनका शामिल होना पीओके की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को शांत करने का एक प्रयास है। पीओके के हालात इस समय बेहद खराब हैं। लोग रोजाना पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं। ऐसे में मुशाल की नियुक्ति के पाकिस्तान सरकार को पीओके के लोगों को बरगलाने का मौका मिल जाएगा। मुशाल लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक हैं। 2005 में पाकिस्तान दौरे के दौरान उनकी मुलाकात यासीन मलिक से हुई और 2009 में उन्होंने शादी कर ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.