यूक्रेन युद्ध छोड़कर क्यों भागे वैगनर लड़ाके? जेलेंस्की ने खोली पुतिन से पंगा लेने वाले प्रिगोझिन की पोल
Updated on
03-07-2023 07:14 PM
कीव: रूस के खिलाफ वैगनर समूह के विद्रोह ने यूक्रेन युद्ध पर गहरा असर डाला है। इस विद्रोह के बाद रूस ने वैगनर समूह को यूक्रेन युद्ध से हटा दिया है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने वैगनर समूह के विद्रोह की असली वजह बताई है। उन्होंने कीव में स्पेनिश प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि यूक्रेन में लड़ते हुए कम से कम 21,000 वैगनर समूह के भाड़े के लड़ाके मारे गए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस की इस निजी सैन्य कंपनी को यूक्रेन में भारी नुकसान हुआ है, खासकर पूर्वी यूक्रेन में जहां उसका सबसे शक्तिशाली समूह लड़ रहा था। ऐसे में कहा जा रहा है कि यूक्रेन युद्ध में अपने लड़ाकों की मौत और रूस से हथियार मिलने में हो रही देरी के कारण वैगनर नेता येवरेनी प्रिगोझिन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत की।
यूक्रेन का 21000 वैगनर लड़ाकों को मारने का दावा
ज़ेलेंस्की ने शनिवार को कीव में कहा कि हमारे सैनिकों ने अकेले पूर्वी यूक्रेन में 21000 वैगनर लड़ाकों को मार डाला। उन्होंने कहा कि अन्य 80000 वैगनर लड़ाके घायल हो गए। हालांकि, कुल वैगनर लड़ाकों की संख्या अनुमानित तौर पर 25000 आंकी जाती है। जेलेंस्की ने यह भी कहा कि यह वैगनर पीएमसी के लिए भारी नुकसान है। उन्होंने वैगनर लड़ाकों को दोषियों के रूप में देखा, जिनके पास मरने के अलावा कुछ नहीं था। जेलेंस्की का यह दावा है कि यूक्रेन में अपने नुकसान से बौखलाए वैगनर समूह ने युद्ध से भागने में ही अपनी भलाई समझी, क्योंकि रूस उसे हार के लिए बलि का बकरा बनाने की तैयारी कर रहा था।
वैगनर के विद्रोह के बाद जेलेंस्की ने किया दावा
वैगनर के नुकसान के बारे में जेलेंस्की ने दावा तब किया है, जब कुछ दिनों पहले इस निजी सैन्य कंपनी के बॉस येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस के खिलाफ असफल विद्रोह किया था। इस दौरान वैगनर लड़ाकों ने दो रूसी शहरों में सभी सैन्य ठिकानों पर कब्जा करते हुए मॉस्को की ओर कूच किया था। तब प्रिगोझिन ने इसे वैगनर ट्रेनिंग कैंप पर हुए मिसाइल हमले की प्रतिक्रिया बताया था। हालांकि, बाद में बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की मध्यस्थता के बाद प्रिगोझिन ने मॉस्को की ओर अपना मार्च वापस ले लिया और वैगनर लड़ाकों को लेकर बेलारूस चले गए।
जेलेंस्की बोले- हम युद्ध जीत रहे हैं
शनिवार को अपने भाषण में, जेलेंस्की ने कहा कि प्रिगोझिन के विद्रोह ने युद्ध के मैदान पर रूसी शक्ति को बहुत प्रभावित किया है। उन्होंने दावा किया कि यह यूक्रेन के जवाबी हमले के लिए फायदेमंद हो सकता है। जेलेंस्की ने कहा कि हमें दुश्मन को अपनी जमीन से खदेड़ने के लिए इस स्थिति का फायदा उठाने की जरूरत है। वे युद्ध हार रहे हैं। यूक्रेन में युद्ध के मैदान पर उनकी कोई और जीत नहीं है, और इसलिए वे दोष देने के लिए किसी को ढूंढना शुरू कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई में जल्दबाजी नहीं की जाएगी क्योंकि वह मानव जीवन को महत्व देते हैं और जहां उन्होंने सेना भेजी है वहां रणनीतिक होने की जरूरत है।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…