Select Date:

जिनपिंग को क्यों है मस्जिदों के गुंबदों और मीनारों से इतनी नफरत? हजारों को तोड़ा, हर मुस्लिम का चाहते हैं 'चीनीकरण'!

Updated on 31-05-2023 08:06 PM
बीजिंग : कुछ दिनों पहले हजारों अल्पसंख्यक मुसलमानों ने दक्षिण-पश्चिम चीन में एक मस्जिद को बचाने के लिए घेर लिया। वे इसे चीनी अधिकारियों की कार्रवाई से बचा रहे थे जो मस्जिद के गुंबद और मीनारों को हटाने का प्रयास कर रहे थे। अधिकारी युन्नान प्रांत के नजियायिंग गांव में 'हुई' (Hui) समुदाय से जुड़ी एक मस्जिद में तोड़फोड़ कर उसका आकार बदलने का प्रयास कर रहे हैं। यह प्रयास ऐसे समय में किया जा रहा है जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ओर से मुस्लिमों के 'चीनीकरण' का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।


सीएनएन की खबर के अनुसार जिनपिंग की इस नीति का उद्देश्य विदेशी प्रभावों (अरब देशों) वाली धार्मिक मान्यताओं को दूर करना और उन्हें पारंपरिक चीनी संस्कृति के और करीब लाना है। हुई कार्यकर्ताओं का कहना है कि हाल के वर्षों में अधिकारियों ने खुले तौर पर गुंबदों को नष्ट कर और मीनारों को तोड़कर इस्लामिक आर्किटेक्चर को बदला है। नजियायिंग मस्जिद अंतिम बचीं कुछ मस्जिदों में से एक है।

चीनीकरण का अगला शिकार बनेगी नजियायिंग?

नजियायिंग मस्जिद हुई मुस्लिम के लिए एक ऐतिहासिक घर और युन्नान में इस्लामी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। लेकिन अब जिनपिंग के 'चीनीकरण' अभियान का अगला शिकार नजियायिंग बनने वाली है। लेकिन इस तोड़फोड़ के प्रयास को स्थानीय निवासियों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ रहा है। होप अम्ब्रेला इंटरनेशनल फाउंडेशन की स्थापना करने वाले अमेरिका के हुई कार्यकर्ता मा (Ma) ने कहा कि चीन में हुई अब लगातार डर की स्थिति में रह रहे हैं।

इस्लाम का पालन करने पर रोक

हुई कार्यकर्ताओं और अधिकार समूहों का दावा है कि अधिकारियों ने हाल के वर्षों में चीन भर में हुई मुसलमानों की धार्मिक प्रथाओं को प्रतिबंधित करने के प्रयासों को तेज कर दिया है। इसमें इस्लामिक स्कूलों, अरबी क्लासेस को बंद करना और बच्चों को इस्लाम सीखने और उसका पालन करने से रोकना शामिल है। मा के अनुसार, युन्नान में दो सौ से अधिक मस्जिदें पहले ही अपने गुंबदों और मीनारों को खो चुकी हैं। देश के उत्तर-पश्चिम में एक हजार से अधिक मस्जिदें भी इस अभियान का शिकार बनी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.