Select Date:

एक्ट के दौरान सोफे के पीछे क्यों खड़े होते हैं कपिल शर्मा, कीकू शारदा ने बताई वजह

Updated on 25-04-2024 01:43 PM
कपिल शर्मा इस वक्त अपने शो के नए सीजन 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को लेकर चर्चा में हैं। OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर शुरू हुए इस शो में कपिल के अलावा कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर, सुनील ग्रोवर, अर्चना पूरन सिंह और कीकू शारदा भी हैं। कीकू ने हाल ही 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' और कॉमेडियन कपिल के बारे में बात की। कीकू शारदा ने बताया कि आखिर शो के हर एपिसोड में कपिल शर्मा सोफे के पीछे ही क्यों खड़े होते हैं और वह एपिसोड की तैयारी कैसे करते हैं।
Kiku Sharda ने 'कनेक्ट FM कनाडा' को दिए इंटरव्यू में यह भी बताया कि जब वह Kapil Sharma पर जोक्स क्रैक करते हैं, तो वह उन्हें किस तरह से लेते हैं। यह भी बताया कि कई लोग उन्हें सलाह देते हैं कि वह अपना खुद का शो लेकर आएं।

कीकू शारदा कपिल पर क्रैक करते हैं जोक्स तो ऐसा होता है रिएक्शन

कीकू शारदा ने कहा, 'जब आप मुझे कपिल पर कुछ भद्दे चुटकुले सुनाते हुए देखते हैं, तो उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं होती। वह इन्हें सहजता से लेते हैं। हमारे बीच बहुत ही कंफर्ट वाला रिश्ता है। वह मुझे जानते हैं। हम कई साल से साथ काम कर रहे हैं। मेरे मन में उनके लिए अत्यंत सम्मान है।'

कपिल शर्मा तैयार करते हैं पूरा एपिसोड

कीकू शारदा ने आगे बताया, 'कपिल को एक पूरा एपिसोड करना होता है जो एक घंटे या डेढ़ घंटे तक चलता है। इसमें गेस्ट के साथ बातचीत होती है और उसके भीतर भी एक निश्चित रेखा होती है, जिसे आप पार नहीं कर सकते। आपको ह्यूमरस होना है, पर जरूरत पड़ने पर पीछे भी हटने की जरूरत होती है। कपिल ये सब बहुत खूबसूरती से करते हैं। यह कोई आसान काम नहीं है। यह निश्चित रूप से उतना आसान नहीं है, जितना दिखता है।'

इसलिए सोफे के पीछे खड़े होते हैं कपिल शर्मा

कीकू शारदा ने कपिल शर्मा को एकदम सिक्योर बताया और कहा कि वह एपिसोड में परफॉर्मेंस के दौरान हर कलाकार को पूरा स्पेस देते हैं। कीकू ने यह भी बताया कि अपने एक्ट के दौरान कपिल हमेशा सोफे के पीछे खड़े होते हैं ताकि वह स्टेज पर रूल कर सकें। वह बोले, 'केवल अत्यधिक सुरक्षा वाला व्यक्ति ही इस तरह का मौका दे सकता है। कपिल जहां हैं, वहां वह बहुत सिक्योर हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.