Select Date:

ED के फेर में क्‍यों फंसे अब्‍दु रोजिक, मनी लॉन्‍ड्र‍िंग केस में क्‍यों हुई पूछताछ, समझें छोटा भाईजान की परेशानी

Updated on 28-02-2024 01:26 PM
'बिग बॉस' फेम और तजाकिस्‍तान के सिंगर अब्‍दु रोजिक से मनी लॉन्‍ड्र‍िंग के मामले में पूछताछ हो रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्‍हें 14 फरवीर को समन जारी किया था, जिसके बाद मंगलवार, 27 फरवरी को अब्‍दु से पूछताछ की गई। अपनी क्‍यूटनेस और नेकदिली से दर्शकों का दिल जीतने वाले इस 'छोटा भाईजान' के फैंस जाहिर तौर पर इसको लेकर चिंता में हैं। अब्‍दु का मनी लॉन्‍ड्र‍िंग केस से क्‍या कनेक्‍शन है और आख‍िर उनसे क्‍यों पूछताछ हुई है, इसको लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह के दावे हो रहे हैं। इस बीच अब्‍दु के वकील ने मामले की सच्‍चाई सामने रखी है। आइए, समझते हैं कि आख‍िर ये पूरा माजरा क्‍या है।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब्दु रोजिक से दोबारा भी पूछताछ हो सकती है। बुधवार को सिंगर से पूछताछ के बाद उनके वकील प्रशांत पाटिल ने इस बाबत मीडिया से बात की। 'आजतक' संग बात करते हुए वकील ने कहा, 'यह सच है कि अब्‍दु रोजिक को प्रवर्तन निदेशालय ने बुलाया था। वह पूछताछ में पूरी तरह से सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन यह मामला सीधे तौर पर उनसे नहीं जुड़ा है, बल्‍क‍ि यह अली असगर शिराजी से जुड़ा है। मेरे क्लाइंट का इस मामले से सीधे तौर पर कोई लेना देना नहीं है।'

ED के सामने गवाह के तौर पर अब्‍दु ने दर्ज करवाया बयान

वकील प्रशांत पाटिल ने बताया, 'मेरे क्लाइंट अब्‍दु रोजिक से सरकारी चश्मदीद के तौर पर बयान दर्ज करवाने को कहा गया था। ऐसे में देश के प्रति अपनी जिम्‍मेदारी निभाते हुए अब्‍दु बयान देने के लिए मुंबई आए। इस मामले में उन पर कोई आरोप नहीं है। फिलहाल, उन्‍हें दूसरी बार पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है। लेकिन यदि ED को फिर जरूरत पड़ी तो वह जांच में अपना पूरा सहयोग देंगे।'

रेस्‍टोरेंट से जुड़ा है मनी लॉन्‍ड्र‍िंग का यह मामला

पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि अब्दु रोजिक ने मुंबई में अपना जो रेस्‍टोरेंट खोला है, मनी लॉन्‍ड्र‍िंग के इस केस का उससे जुड़े फाइनेंस से कनेक्‍शन है। लेकिन वकील ने इन आरोपों को खारिज किया। प्रशांत पाटिल ने कहा, 'यहां जिस रेस्‍टोरेंट की बात हो रही है, जो अली असगर श‍िराजी का है, उन्‍होंने सेलिब्रिटी होने के नाते अब्दु रोजिक को रेस्टोरेंट के उद्घाटन में बुलाया था। अब्‍दु उस रेस्‍टोरेंट के ब्रांड एम्बेसडर भी नहीं हैं। ऐसे में पैसों के लेन-देन की कोई बात नहीं हुई है।'

'अब्‍दु रेस्‍टोरेंट के मालिक या हिस्‍सेदार नहीं'

प्रशांत पाटिल ने बताया कि अब्‍दु को रेस्‍टोरेंट का ब्रांड एंबेसडर बनाने की बात जरूर हुई थी, लेकिन इसके लिए उन्‍हें साइन नहीं किया गया है। यह सिर्फ जुबानी बातचीत थी। इसके लिए उन्‍हें कोई रकम भी नहीं दी गई है। अब्‍दु को उस रेस्टोरेंट के फायदा का कुछ हिस्सा मिलना था, जो उन्हें कभी नहीं मिला। यह मई 2023 की बात है।

'बिग बॉस' के बाद अब्‍दु ने किया था 'बुर्गिर' रेस्‍टोरेंट का उद्घाटन

बता दें कि अब्दु रोजिक सिंगर के साथ ही बिजनसमैन भी हैं। 'बिग बॉस 16' शो से बाहर निकलने के बाद अब्दु ने मुंबई में 'बुर्गिर' नाम से एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया था। बताया जाता है कि इस रेस्टोरेंट में किसी दूसरी कंपनी का पैसा लगा है। यह कंपनी ड्रग्स का कारोबार करती है और इसी मामले में मनी लॉन्‍ड्र‍िंग के सुराग ढूंढ़ते हुए ED ने अब्दु को पूछताछ के लिए समन भेजा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.