Select Date:

लेबनान में भूख हड़ताल क्यों कर रहा लीबियाई तानाशाह गद्दाफी का बेटा? तबीयत बिगड़ी

Updated on 07-06-2023 07:23 PM
बेरूत: लेबनान में बिना किसी मुकदमे के हिरासत में लिए जाने के विरोध में तीन दिन से भूख हड़ताल कर रहे लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे हन्नीबल गद्दाफी की तबीयत लगातार खराब होती जा रही है। उनके वकील ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वकील पॉल रोमानोस ने कहा कि हन्नीबल गद्दाफी सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और चलने-फिरने में कठिनाई से पीड़ित हैं। हन्नीबल ने शनिवार से भूख हड़ताल शुरू की। हन्नीबल को 2015 से लेबनान में हिरासत में रखा गया है, जब उन्हें पड़ोसी सीरिया से संक्षिप्त रूप से अगवा कर लिया गया था, जहां वह एक राजनीतिक शरणार्थी के रूप में रह रहे थे।

बिना किसी मुकदमें के कैद है हन्नीबल

गौरतलब है कि 45 साल पहले लीबिया में लापता हुए प्रमुख लेबनानी शिया मौलवी मौसा अल-सद्र के ठिकाने की जानकारी मांगने वाले लेबनान के आतंकवादियों ने हन्नीबल गद्दाफी का अपहरण कर लिया था। लेबनानी पुलिस ने बाद में घोषणा की कि उसने हन्नीबल को पूर्वोत्तर शहर बालबेक से हिरासत में लिया है। उसके बाद से उसे बिना किसी मुकदमे के बेरूत जेल में रखा गया है।

1969 को लीबिया का शासक बना था गद्दाफी


मुअम्मर गद्दाफी 1969 को लीबिया का शासक बना था। उसे कर्नल गद्दाफी के नाम से भी जाना जाता था। गद्दाफी ने 42 साल तक लीबिया पर शासन किया। वह किसी खाड़ी देश में सबसे अधिक समय तक राज करने वाले तानाशाहों में एक था। बाद में अमेरिकी हमले के बाद लीबिया में गद्दाफी के खिलाफ हिंसा भड़क उठी। 20 अक्टूबर 2011 को एक संदिग्ध सैन्य हमले में गद्दाफी की मौत हो गई थी।

कैसे मारा गया था गद्दाफी


बताया जाता है कि अपने आखिरी समय में गद्दाफी सिर्ते में छिपा हुआ था। वह जैसे ही सिर्ते से बाहर निकला वैसे ही फ्रेंच लड़ाकू विमानों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद गद्दाफी का काफिला नेशनल ट्रांजिशनल काउंसिल की फौज के साथ झड़प में फंस गया। इस गोली बारी में गद्दाफी बुरी तरह जख्मी हो गया। बाद में वह घिसटते हुए एक पाइप में छिप गया। कुछ घंटे बाद विद्रोही फौज ने उसे निकाला और हत्या कर दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.