Select Date:

रूसी सेना से खफा क्यों है पुतिन की प्राइवेट आर्मी? यूक्रेन से सैनिकों को वापस बुलाने की दे दी धमकी

Updated on 06-05-2023 07:18 PM
कीव: रूस के वैगनर सैन्य समूह के प्रमुख ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि रूसी सेना उसके जवानों को गोला-बारूद उपलब्ध नहीं करा रही है। इसके चलते समूह यूक्रेन के बखमुत में जारी अपनी लड़ाई को रोक सकता है। उन्होंने कहा कि समूह अगले सप्ताह बखमुत से अपने जवानों को वापस बुला लेगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी और कुख्यात करोड़पति येवगेनी प्रिगोझिन ने दावा किया कि वैगनर ने नौ मई तक बखमुत पर कब्जा करने की योजना बनाई थी। यह दिन द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की हार को चिह्नित करने वाला एक प्रमुख दिवस है और इस दिन रूस में अवकाश रहता है। वैगनर सैन्य समूह को पश्चिमी देशों में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्राइवेट आर्मी कहा जाता है।

रूसी सेना से गोला-बारूद न मिलने का लगाया आरोप


प्रिगोझिन ने दावा किया कि उनके जवानों को रूसी सेना की तरफ से सोमवार से पर्याप्त मात्रा में गोला-बारूद की आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं, कुछ घंटे पहले प्रिगोझिन के प्रवक्ताओं ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और सेना प्रमुख वालेरी गेरासिमोव से गोला-बारूद की मांग करते हुए देखे जा सकते हैं। वीडियो में प्रिगोझिन जमीन पर पड़ी लगभग 30 वर्दीधारी लाशों के सामने खड़े हैं और कह रहे हैं कि ये वैगनर के जवानों के शव हैं, जो बृहस्पतिवार को मारे गए थे।

वैगनर लड़ाकों के जरिए बखमुत पर कब्चा चाह रहा रूस


प्रिगोझिन उग्र स्वर में बोलते हैं और वीडियो में कई अपशब्दों का उपयोग करते हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावों पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। इस वीडियों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित करना संभव नहीं है। उल्लेखनीय है कि बखमुत शहर पर नियंत्रण के लिए रूस वैगनर के जवानों का सहारा ले रहा है। बखमुत यूक्रेन का महत्वपूर्ण शहर है, जिस पर कब्जे को लेकर भीषण युद्ध जारी है। रूस हर हाल में इस शहर पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। इस शहर के आसपास कई खदानें हैं, जिससे काफी मुनाफा कमाया जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.