दुधवा टाइगर रिजर्व में चौकियां क्यों बना रहा सशस्त्र सीमा बल नेपाल से सटे तराई बेल्ट में हो रही बड़ी तैयारी
Updated on
09-02-2024 12:33 PM
लखनऊ: लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व में सशस्त्र सीमा बल 10 सीमा चौकियां बनाएगा। चौकियां बनाने के लिए जरूरी जमीन के संबंध में वन विभाग से जमीन हस्तांतरण की अनुमति मिल गई है। इसके अलावा सीमा चौकियों में स्थायी निर्माण के लिए मुख्यालय से 52.60 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है।
एसएसबी सीमांत मुख्यालय लखनऊ के आईजी रत्न संजय ने बताया कि अभियांत्रिकी शाखा द्वारा विभिन्न निर्माण करवाए जा रहे हैं। बहराइच के धरसवां में वाहिनी मुख्यालय की स्थापना की जा रही है। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण हो रहा है। वहीं बलरामपुर के विशुनापुर में वाहिनी की स्थापना के लिए भी जमीन अधिग्रहण का काम हो रहा है।
कैम्पियरगंज में 66वीं वाहिनी के मुख्यालय की स्थापना के लिए भी 49.80 एकड़ भूमि अधिग्रहीत की जा चुकी है। रुपईडीहा में सीमा चौकी के लिए 4.32 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। विभिन्न वाहिनियों की 29 सीमा चौकियों में 10 किलोवॉट के पावर प्लांट की स्थापना के लिए मुख्यालय से 3.74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…