वो खिलाड़ी जिसकी लड़कियां है दीवानी, उसका क्यों उड़ रहा है मजाक? इटंरव्यू में हो गया कुछ ऐसा, देखें वीडियो
Updated on
06-07-2026 01:17 PM
नई दिल्ली: हर पीढ़ी में एक ऐसा खिलाड़ी आता है जिसके लिए फैंस की दीवानगी आसमान छू जाती है। इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के दिग्गज डेविड बेकहम की फीमेल फैन फॉलोइंग गजब की थी। जब वे मैदान पर अपने लंबे बालों के साथ भागते थे तो लड़कियों के दिल की धड़कन भी हिचकोले खाती थी। इसके बाद वेन रूनी ने लड़कियों के दिल पर राज किया। वहीं मौजूदा समय में हैरी केन को क्रेज चरम पर है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया। लेकिन इस बीच एक इंटरव्यू के कारण सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ गया।
हैरी केन का इंटरव्यू की वजह से उड़ा मजाक
मैक्सिको के खिलाफ जीत के तुरंत बाद हैरी केन BBC को इंटरव्यू देने लगे। बातचीत करते हुए उनकी सांस ऊपर नीचे हो रही थी और गला बैठा हुआ था। इसके बावजूद उन्होंने पूरा इटंरव्यू दिया। हैरी ने कहा, मैं ज्यादा बात नहीं कर सकता, मेरी आवाज जा चुकी है। आज के मैच में सब कुछ हमारे खिलाफ था। इसके बावजूद हमने जीत दर्ज की।
हैरी केन को बैठी हुई आवाज में बात करते देख कुछ फैंस ने उनका मजाक उड़ाया। एक फैन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि '90 मिनट में एज्टेका स्टेडियम ने हैरी केन को मिकी माउस बना दिया।' वहीं BBC स्टूडियो में बैठे इंग्लैंड के दिग्गज वेन रूनी ने कहा कि 'ये सबसे बेस्ट इंटरव्यू है'।
3-2 से जीती इंग्लैंड
बात की जाए मैच की तो इंग्लैंड और मैक्सिको के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। इंग्लिश टीम के जूड बेलिंगहैम ने 36वें और 38वें मिनट में लगातार 2 गोल दागकर टीम को 2-0 की मजबूत बढ़त दिलाई। मेक्सिको ने 42वें मिनट में जूलियन क्विन्योनेस के गोल से वापसी की।दूसरे हाफ में डिफेंडर जारेल क्वांसा को रेड कार्ड के जरिए बाहर जाना पड़ा। जिसकी वजह से इंग्लैंड 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलने पर मजबूर होना पड़ा। 60वें मिनट में हैरी केन ने पेनल्टी गोल दागकर 3-1 से इंग्लैंड को आगे कर दिया। 69वें मिनट में राउल जिमेनेज ने भी पेनल्टी को गोल में तब्दील किया। अंत में इंजरी टाइम के 11 मिनट मिलने के बावजूद मैक्सिको को हार का सामना करना पड़ा।
12 जुलाई को नॉर्वे से भिड़ंत
इसके साथ ही आपको बता दें कि 12 जुलाई को इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाने वाला है। नॉर्वे ने ब्राजील को राउंड ऑफ 16 में मात देकर अगले चरण में जगह बनाई है।
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…