वंदे भारत पर पथराव का सिलसिला आखिर रुक क्यों नहीं रहा..अब मल्हौर में हो गई पत्थरबाजी
Updated on
16-09-2023 03:58 PM
बाराबंकी: गोरखपुर से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22549) पर शुक्रवार को एक बार फिर पथराव हुआ। ट्रेन के मल्हौर पहुंचने के दौरान एक पत्थर सी-4 कोच पर आकर लगा। मामले में आरपीएफ बाराबंकी ने मुकदमा दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज से हमलावर की पहचान के लिए एक टीम गोरखपुर के लिए रवाना हो गई है। करीब सवा माह के अंतराल में पत्थर फेकने की यह दूसरी घटना सामने आई है। इंस्पेक्टर आरपीएफ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वंदेभारत ट्रेन लखनऊ से गोरखपुर के लिए जा रहीं थी। इस दौरान मल्हौर रेलवे स्टेशन के भरवारा से थोड़े आगे बाराबंकी की ओर ट्रेन के बढ़ते ही कुछ युवकों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इससे ट्रेन के शीशे टूट गए।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
कंट्रोल रूम से सूचना के बाद बाराबंकी के जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सूचना के आधार पर आरपीएफ ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताना होगा कि इससे पहले छह अगस्त को वंदेभारत ट्रेन के गोरखपुर से लखनऊ जाते समय कुछ लोगों ने सफेदाबाद के पास पत्थर फेंके थे। इसमें नाबालिगों की करतूत सामने आई थी।
यात्रियों में मची खलबली
वंदे भारत की खिड़की का शीशा टूटने से यात्रियों में खलबमी मच गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। आरपीएफ-जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह करीब 9:50 बजे मल्हौर स्टेशन पहुंचने वाली थी। इसी दौरान किसी ने पत्थर फेंका जिससे कोच नंबर सी-4 के सीट नंबर 3 और 4 के पास वाली खिड़की का शीशा टूट गया। बाराबंकी जीआरपी कर्मचारियों के अनुसार यात्रियों ने पत्थर फेंकने वाले की खींची है। इसमें 17-18 साल का युवक दिखा है।
फोटो और फुटेज के आधार पर पत्थर फेंकने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है। घटनास्थल बाराबंकी आरपीएफ के क्षेत्र में होने से जांच का जिम्मा उसे ही सौंपा गया है। बाराबंकी जीआरपी इंस्पेक्टर अरवेश कुमार वर्मा ने के अनुसार केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…