Select Date:

एयरक्राफ्ट कैरियर, वॉर शिप, ईरान की तरफ ट्रंप क्यों भेज रहे बड़ा जंगी बेड़ा, अमेरिका करेगा हमला?

Updated on 23-01-2026 12:26 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी नौसेना का एक बेड़ा खाड़ी की ओर बढ़ रहा है जिससे ईरान को लेकर अमेरिकी कार्रवाई की आशंका तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बेड़े के खाड़ी की तरफ जाने की पुष्टि की है। पिछले सप्ताह ट्रंप ने ईरान पर मिलिट्री कार्रवाई की संभावना को कम बताया था, जब वॉइट हाउस ने कहा कि तेहरान ने प्रदर्शनकारियों को फांसी देने की योजना रोक दी है। हालांकि, राष्ट्रपति ने गुरुवार को मिलिट्री तैयारियों की पुष्टि की। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से लौटते हुए ट्रंप ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से कहा, हम ईरान पर नजर रख रहे हैं।

ट्रंप ने कहा- ईरान पर नजर रख रहे

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि आप जानते हैं कि 'हमारे बहुत सारे जहाज उस दिशा में जा रहे हैं। हमारी एक बड़ी फोर्स ईरान की ओर जा रही है।' उन्होंने आगे कहा कि 'मैं नहीं चाहता कि कुछ भी हो, लेकिन हम उन पर बहुत करीब से नजर रख रहे हैं।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे विशाल बेड़ा बताया लेकिन साथ ही कहा कि 'हो सकता है कि हमें इस्तेमाल न करना पड़े।'

बेड़े में USS अब्राहम लिंकन शामिल

इस दौरान ट्रंप ने दोहराया कि तेहरान के खिलाफ बल प्रयोग की उनकी धमकी ने 837 प्रदर्शनकारियों को फांसी दिए जाने से रोक दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि वह ईरान से बात करने के लिए तैयार हैं। इसके पहले दो अमेरिकी अधिकारियों ने गुरुवार (स्थानीय समयानुसार) को बताया था कि अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप आने वाले दिनों में मिडिल ईस्ट में पहुंचेंगे। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन, कई विध्वंसक और अमेरिकी जंगी जहाज पिछले सप्ताह एशिया-पैसिफिक से चलना शुरू हो गए थे।

अमेरिका और ईरान में तनाव

यह मूवमेंट ऐसे समय में हो रहा है जब ईरान में विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए कड़ी कार्रवाई के बाद वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव बढ़ गया था। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि मिडिल ईस्ट के लिए अतिरिक्त एयर डिफेंस सिस्टम पर भी विचार किया जा रहा है। ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों की हत्या को लेकर ईरान के खिलाफ बार-बार धमकी दी थी, जिसमें हमला करना शामिल था। हालांकि, पिछले सप्ताह विरोध प्रदर्शनों के कम होने के बाद ईरान को लेकर ट्रंप के बयानों में नरमी देखी गई है।

ईरान ने बुधवार को पहली बार विरोध प्रदर्शनों में मारे गए लोगों का आंकड़ा जारी किया जिसमें बताया कि 3117 लोग मारे गए हैं। मानवाधिकार समूहों का कहना है कि असल संख्या इससे बहुत ज्यादा हो सकती है। ईरान में 8 जनवरी के बाद से इंटरनेट पर प्रतिबंध जारी है जिसके चलते बहुत कम जानकारी निकलकर बाहर आ पा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
 18 July 2026
दुबई: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था लेकिन हालिया तनाव के चलते ये फिर बंद हो गया है। इस समुद्री रूट से गुजरने वाले…
 18 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
 18 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
Advt.