Select Date:

पुतिन ने G20 शिखर सम्मेलन से क्यों किया किनारा, रूसी राष्ट्रपति के इनकार में छिपा है भारत का हित

Updated on 26-08-2023 01:16 PM
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत नहीं आ रहे हैं। पुतिन के कार्यालय क्रेमलिन ने इस बात की पुष्टि कर दी है। उनकी जगह पर रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव रूस का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी पुतिन प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हुए। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मेलन को संबोधित किया था। पहले संभावना जताई जा रही थी कि पुतिन जी-20 में हिस्सा लेने भारत की यात्रा कर सकते हैं, क्योंकि उनके पहले से तय शेड्यूल में इसी को लेकर बदलाव किया गया था। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर पुतिन ने एन वक्त पर भारत आने से इनकार क्यों कर दिया।


रूस ने क्या कहा

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि पुतिन का व्यस्त कार्यक्रम है और उनका मुख्य ध्यान यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान पर है। इसलिए, सीधी यात्रा अभी एजेंडे में नहीं है। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका की यात्रा भी नहीं की है। पुतिन अभी भी वर्चुअली भाग ले सकते हैं, लेकिन मॉस्को ने कहा कि इस पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। भारत ने जी-20 के सदस्यों के अलावा बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीसस, नाइजीरिया, नीदरलैंड, स्पेन, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर को भी आमंत्रित किया है।

तो भारत के खातिर पुतिन नहीं आ रहे


माना जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के जी20 सम्मेलन में हिस्सा न लेने के पीछे भारत का हित छिपा हुआ है। भारत ने यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर रूस की आलोचना नहीं की है। ऐसे में पश्चिमी देश लगातार भारत पर निशाना साधते रहे हैं। हो सकता है कि भारत को ऐसे हालात से बचाने के लिए पुतिन ने जी-20 की अपनी यात्रा टाली है। इसके अलावा जानकारों का यह भी कहना है कि हो सकता है कि जी20 शिखर सम्मेलन मे पुतिन पश्चिमी नेताओं के निशाने पर हों। पुतिन पिछले साल इंडोनेशिया के बाली में भी जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.