Select Date:

अचानक पाकिस्तान क्यों जा रहे यूक्रेनी विदेश मंत्री? जिन्ना के कंगाल देश से जेलेंस्की की हसरतें जानें

Updated on 13-07-2023 02:30 PM
इस्लामाबाद: यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा इस हफ्ते में पाकिस्तान का आपातकालीन दौरा करने वाले हैं। इस दौरान वे पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात कर सकते हैं। दोनों देशों के नेताओं के बीच खाद्य संकट पर भी चर्चा होने की संभावना है। पाकिस्तान ने रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई की है। ये हथियार पाकिस्तान से सीधे यूक्रेन को नहीं सौंपे हैं, बल्कि ब्रिटेन और अमेरिका जैसे सहयोगियों की मदद ली गई है। वहीं, कंगाली से जूझ रहा पाकिस्तान यूक्रेन के दुश्मन रूस के सामने सस्ता तेल खरीदने के लिए मिन्नतें कर रहा है। रूस ने साफ किया है कि पाकिस्तान को पहली खेप में रियायती तेल की सप्लाई नहीं की गई है।

अगले तीन दिनों में पाकिस्तान आएंगे कुलेबा

पाकिस्तानी मीडिया द न्यूज ने बताया कि यूक्रेनी विदेश मंत्री के अगले तीन दिनों के दौरान पाकिस्तान का दौरा करने की संभावना है। इस दौरान वे विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात कर सकते हैं। दोनों रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन में खाद्य संकट पर चर्चा करेंगे। इस बीच, सरकारी अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान रूस-यूक्रेन युद्ध का अंत और संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है।

रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या है पाकिस्तान का रुख

पाकिस्तान का दावा है कि वह रूस-यूक्रेन संघर्ष पर तटस्थ रुख रखता है। हालांकि, पाकिस्तान ने कभी भी रूस की खुले तौर पर निंदा नहीं की है। पाकिस्तान कई बार रूस के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में मतदान से भी दूर रहा है। पिछले साल विदेश मंत्री बिलावल ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर पाकिस्तान की तटस्थता का दावा करते हुए कहा था कि इस्लामाबाद किसी का पक्ष नहीं ले रहा है। उन्होंने अल जजीरा को दिए इंटरव्यू में कहा था कि हम किसी का पक्ष नहीं लेंगे क्योंकि हम युद्धों और संघर्षों से थक चुके हैं।

पाकिस्तान से क्या चाहते हैं जेलेंस्की

यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की पाकिस्तान से और ज्यादा हथियारों की मांग कर सकते हैं। हालांकि, पाकिस्तान सीधे हथियारों की सप्लाई पर कभी सहमत नहीं होने वाला है। पाकिस्तान को रूसी सस्ते तेल का लालच है। ऐसे में वह रूस से पंगा नहीं लेगा। जेलेंस्की यह भी चाहते हैं कि पाकिस्तान खुलकर रूस की बुराई करे, लेकिन शहबाज शरीफ की सरकार इससे भी परहेज करने वाली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.