Select Date:

क्यों सरपट भाग रहा गेमिंग कंपनी नजारा का शेयर बनाया नया 52 वीक हाई लेवल

Updated on 04-09-2023 02:33 PM
नई दिल्ली : गेमिंग और मीडिया फर्म नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर (Nazara Technologies Share) में सोमवार को बंपर तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार दोपहर कंपनी का शेयर 9.70 फीसदी या 73.65 रुपये की बढ़त के साथ 832.85 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में इस शेयर ने आज 853.80 रुपये के साथ नया 52 वीक हाई लेवल भी बनाया है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 5,502.71 करोड़ पर पहुंच गया है।

क्यों भाग रहा शेयर?

नजारा टेक्नोलॉजीज ने सोमवार को कहा कि वह रिटेल स्टॉकब्रोकर जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ (Nikhil Kamath) से एक इक्विटी शेयर इश्यू के जरिए 100 करोड़ रुपये जुटा रही है। कंपनी ने कहा कि वह कामथ को 714 रुपये के भाव से शेयर जारी कर रही है। इसके बाद सोमवार को शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर में भारी खरीदारी देखने को मिल रही है। 10 जुलाई को नजारा के बोर्ड ने इक्विटी शेयरों के जरिए 750 करोड़ रुपये तक धन जुटाने को मंजूरी दी थी।


निखिल कामथ ने क्या कहा?

कामथ ने एक बयान में कहा, 'भारत में गेमिंग आने वाले वर्षों में मजबूत ग्रोथ के लिए तैयार है। नजारा ने एक अच्छी तरह से विविध, लाभदायक गेमिंग प्लेटफॉर्म बनाया है, जो आने वाले वर्षों में अवसरों का लाभ उठाने के लिए अच्छी तरह से अनुकूल है। हम नितीश और उनकी टीम को नजारा की ग्रोथ के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सपोर्ट करने के लिए तत्पर हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.