दुनिया का सबसे शक्तिशाली विमान एफ-35 समुद्र तल पर आराम क्यों फरमा रहा, जानें पूरा मामला
Updated on
19-08-2023 01:44 PM
लंदन: एफ-35 को दुनिया का सबसे शक्तिशाली विमान माना जाता है। यह विमान स्टील्थ तकनीक से लैस है। इतना ही नहीं, एफ-35 में वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग की क्षमता भी है। एफ-35 दुनिया के सबसे महंगे लड़ाकू विमानों में से एक है। इसकी एक यूनिट की कीमत 98.22 मिलियन डॉलर से शुरू होती है, जो मोडिफिकेशन के साथ कई गुना तक बढ़ सकती है। अब हाल में एक तस्वीर जारी हुई है जिसमें एफ-35 लड़ाकू विमान को भूमध्य सागर की गहराइयों में आराम फरमाते देखा गया है। यह तस्वीर पानी के नीचे की गतिविधियों का पता लगाने वाले उपकरण सोनार से ली गई है। तस्वीर जारी होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि जिस विमान को हवा में उड़ना चाहिए, वो समुद्र की गहराइयों में क्यों पड़ा हुआ है।
दो साल पहले हुआ था दुर्घटनाग्रस्त
रिपोर्ट के मुताबिक, भूमध्य सागर में डूबा दिख रहा एफ-35 लड़ाकू विमान अमेरिका का न होकर ब्रिटेन का है। इस विमान को ब्रिटिश नौसेना ऑपरेट करती थी। यह विमान 2021 में विमानवाहक पोत एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ से उड़ान भरने के प्रयास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। एफ-35 की यह तस्वीर भी तभी की है, जिसे दो साल बाद जारी किया गया है। दुर्घटना के चंद दिनों बाद ही इस विमान के मलबे को पानी से बाहर निकाल लिया गया था, ताकि इसका सीक्रेट किसी और के हाथ न लग सके।
रिपोर्ट में लिखा 'रेड गियर' क्या है
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने दुर्घटना पर प्रकाश डालते हुए 148 पन्नों की एक व्यापक रिपोर्ट जारी की, जिसने अपनी पहली ऑपरेशनल तैनाती के दौरान एयरक्राफ्ट कैरियर पर सुरक्षा और सुरक्षा के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं। रिपोर्ट में दुर्घटना से पहले की घटनाओं की एक सीरीज का जिक्र है, जो 'रेड गियर' नाम के एक महत्पूर्ण कंपोनेंट पर आधारित है। यह एफ-35 लड़ाकू विमान और इसके एडवांस फीचर को संभावित जासूसी से बचाने के लिए डिजाइन किया गया एक सुरक्षात्मक उपकरण है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…