पत्नी बोली धर्म बदलो बेटे का खतना करा रखा मुस्लिम नाम, बेल पर छूटे पति का दिल दहलाने वाला खुलासा
Updated on
09-08-2023 02:05 PM
सुमित शर्मा, कानपुरः यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने पत्नी और ससुरालीजनों पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि ससुरालीजनों ने चार साल के बेटे का जबरन खतना करा दिया। इसके साथ ही उसका मुस्लिम रीति-रिवाज से नामकरण कर दिया। जब इसका विरोध किया तो, ससुराल वालों ने मारपीट की। फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा दिया। 10 महीने बाद जमानत पर बाहर आए पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। सीपी ने इस मामले की जांच एसीपी को सौंपी है।
पत्नी का ब्रेनवॉश किया
मूलरूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला अनिल माली बाबू कोतवाली क्षेत्र में रह कर मजदूरी करता था। इसी दौरान उसके मीना नाम की मुस्लिम युवती से प्रेम संबंध हो गए। दस साल पहले लव मैरिज कर ली थी। उनका एक चार साल का बेटा है। शादी के बाद से ससुराल वाले रंजिश मानने लगे थे। शादी के आठ साल बाद पत्नी का मायके आना-जाना शुरू हो गया। पत्नी के भाई शहजाद और ससुरालीजनों ने पत्नी का ब्रेनवॉश कर दिया। इसके बाद वो मुझपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगी।
जेसीपी आनंद प्रकाश का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले की जांच एसीपी बाबूपुरवा को सौंपी गई है।
जेसीपी आनंद प्रकाश
झूठे मुकदमे में फंसाया
ससुरालीजनों ने बेटे का मुस्लिम रीति-रिवाज से नामकरण कर दिया। आरोप है कि इसका विरोध करने पर बीते 28 अगस्त 2022 को शहजादे और रिश्तेदार पहुंचे। बच्चे को जबरन खतना के लिए ले जाने लगे। जब इसका विरोध किया, तो मुझे पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद पत्नी और बच्चे को अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद पत्नी के भाई शहजादे ने पत्नी को जान से मारने की कोशिश का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवा दिया।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…