Select Date:

लाल सागर में जहाजों को हूतियों से बचा पाएगा अमेरिका? क्या भारत आ रहे शिप का अपहरण ईरान से कराएगा युद्ध

Updated on 21-11-2023 01:08 PM
तेल अवीव: रविवार को यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक जहाज को हाईजैक कर लिया। जहाज का नाम गैलेक्सी लीडर है, जो 189 मीटर लंबा है। इस जहाज में कारों का ट्रांसपोर्ट किया जाता है। जिस समय इसे हाईजैक किया गया तब यह तुर्की से भारत के लिए रवाना हुआ था। हूती विद्रोहियों की ओर से जारी किए गए वीडियो में दिख रहा है कि हेलीकॉप्टर के जरिए कई हथियारबंद लोग जहाज पर उतरते हैं। बाद में यह उसके कंट्रोल रूम में घुस जाते हैं। यहां से वह कप्तान को जहाज यमन के होदेइदा बंदरगाह ले जाने को कहते हैं। इस दौरान एक भी गोली नहीं चलाई गई। लेकिन जहाज के अपहरण से चिंता बढ़ गई है।

यह हाईजैक इजरायल और हमास के युद्ध को और भी आगे बढ़ा सकता है। वहीं, सबसे बड़ी चिंता है कि इस अपहरण से सीधे तौर पर ईरान और अमेरिका में संघर्ष बढ़ सकता है। हूती प्रवक्ता याह्या सारे ने पुष्टि की है कि जहाज इजरायली स्वामित्व वाला था, जिस कारण इसे जब्त किया गया। इस हाईजैक से पहले हूती विद्रोहियों ने धमकी देते हुए कहा था, 'लाल सागर या किसी भी जगह जहां हम पहुंच सकते हैं, वहां किसी भी इजरायली जहाज को निशाना बनाने से संकोच नहीं करेंगे।' हूतियों के दावे के बावजूद भी इजरायल ने इससे अपने संबंधों को लेकर इनकार किया है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका स्वामित्व इजरायल के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक के पास है।

इस रास्ते से गुजरते हैं 17000 जहाज

लाल सागर इस दुनिया का सबसे प्रमुख शिपिंग रूट है। ज्यादातर लाल सागर का हिस्सा 200 किमी चौड़ा है। लेकिन दक्षिण में बाब अल-मन्देब मार्ग के पास यह बेहद पतला हो जाता है। तब इसकी चौड़ाई सिर्फ 20 किमी रह जाती है। यह चोक पॉइंट यमन के टापू मय्यून से जिबूती और इरिट्रिया के बीच में है। हर साल लगभग 17000 से ज्यादा जहाज इसके जरिए गुजरते हैं। हर रोज लगभग 50 जहाज यहां से जाते हैं। गैलेक्सी लीडर जहाज पर बहामा का झंडा लगा था। वहीं जहाज को एक जापानी कंपनी चलाती है। क्रू मेंबर में लगभग पांच से ज्यादा देशों के लोग थे, लेकिन इनमें कोई भी इजरायली नहीं था।

शिपिंग इंडस्ट्री में जहाजों पर लगा झंडा देश के रजिस्ट्रेशन को दिखाता है न कि कंपनी के मालिकाना हक को। बहामा में कम टैक्स और लचीले श्रमिक कानून हैं। इस कारण कंपनियां जहाजों का रजिस्ट्रेशन यहां कराती हैं। जापान की निप्पॉन युसेन काबुशिकी कैशा इसी झंडे के जरिए 818 जहाजों को चलाती है। हर महीने यहां से गुजरने वाले 1,500 जहाजों में से कई ऐसे हो सकते हैं जो इजरायल से जुड़े हों। इस कारण हूतियों के अपहरण की चिंता बढ़ी हुई है।

कैसे रुकेगा हाईजैक?

हाईजैक को रोकने से जुड़े बेहद लिमिटेड विकल्प हैं। जिनमें पहला सैन्य जहाजों को वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा के लिए लगाना, दूसरा हूतियों को समुद्र में कमजोर करना और तीसरा हूतियों को अपहरण न करने के लिए मनाना है। अगर सैन्य जहाज की बात करें तो सबसे पहला सवाल है कि सेना कौन मुहैया कराएगा। लाल सागर से सऊदी और मिस्र की सीमा लगती है और दोनों के पास ही मजबूत नौसेना है। लेकिन सऊदी हूथियों के साथ संघर्ष नहीं करेगा। वहीं मिस्र भी तटस्थ रहने की कोशिश में है, जिस कारण वह भी पंगा नहीं लेगा। इजरायल क्योंकि युद्ध में फंसा है, ऐसे में वह भी अपनी नेवी नहीं उतार सकता। अंत में अमेरिकी नौसेना ही इस काम के लिए बचती है।

क्या विकल्प आ सकते हैं काम?

7 अक्टूबर के बाद अमेरिका ने एयरक्राफ्ट कैरियर के साथ-साथ कई युद्धपोत इस क्षेत्र में उतारे हैं। इजरायल , लेबनान, सीरिया और इराक तक यह बैलेंस बनाए हुए हैं, ऐसे में अमेरिका के पास भी विकल्प बेहद कम हैं। हालांकि स्वेज नहर के दक्षिण में मौजूद अमेरिका का एक जहाज वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा कर सकता है। लेकिन इसे भी गाजा की सुरक्षा के लिए यहां तैनात किया गया है। हूतियों पर हमले का भी विकल्प अच्छा नहीं होगा, क्योंकि इससे संघर्ष और भी बढ़ेगा। ऐसे में बातचीत का विकल्प भी है। लेकिन इसमें ईरान की भूमिका होगी। अगर गैलेक्सी लीडर को हूतियों ने स्वतंत्र रूप से हाईजैक किया है तो ईरान के साथ अमेरिका कूटनीतिक बातचीत से नए अपहरण न होने का हल निकाल सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.