फिर एक दिन का CM बनेंगे अनिल कपूर? 23 साल बाद बनने जा रहा है सीक्वल, जान लीजिए सारी डिटेल
Updated on
21-03-2024 06:02 PM
एक दिन का सीएम! अनिल कपूर, अमरीश पुरी, रानी मुखर्जी, परेश रावल और अन्य सितारों से भरी फिल्म 'नायक' याद है? कैसे याद ना हो, आखिर इसे टीवी पर हजारों दफा देखा होगा और अभी भी देखते होंगे। आखिर ये फिल्म ही ऐसी है। जितने भी एक्टर थे, सभी ने इतनी रियल और दमदार एक्टिंग की, ऊपर से फिल्म की कहानी जबरदस्त। इस पॉलिटिकल थ्रिलर को दर्शकों का बहुत प्यार मिला और यही वजह है कि अब इसका सीक्वल बनने जा रहा है। जी हां, 23 साल बाद 'नायक 2' बनने जा रही है। क्या इस बार भी इसमें अनिल कपूर नजर आएंगे? अमरीश पुरी की जगह कौन लेगा? डायरेक्टर कौन है? अगर आप इन सवालों के जवाब जानना चाहते हैं तो पढ़ें ये रिपोर्ट।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद 'नायक 2' को मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस करेंगे। ये फिल्म भी राजनीति पर बेस्ड होगी। हालांकि, इस बार इसका लेवल काफी बड़ा होगा। डायरेक्टर और प्लॉट तो डिसाइड हो गया है, लेकिन अभी कास्टिंग चल रही है। मिलन ने इससे पहले 'द डर्टी पिक्चर', 'कच्चे धागे', 'टैक्सी नंबर 9211' और 'वन्स अपॉन ए टाइम' जैसी फिल्में बनाई हैं। ये फिल्म इसी साल फ्लोर पर आने वाली है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी ऑफिशियल रिपोर्ट आना बाकी है।
23 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म
Nayak: The Real Hero फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई। डायरेक्शन एस शंकर का था, जिन्होंने रजनीकांत की 'शिवाजी: द बॉस' जैसी हिट फिल्म बनाई है। प्रोड्यूसर एएम रत्नम थे, जिन्होंने श्री सूर्या मूवीज के बैनर तले इसे बनाया है। रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी, परेश रावल, जॉनी लीवर सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। कमान अनिल कपूर ने संभाली थी।
साउथ की हिंदी रीमेक है 'नायक'
ये एस शंकर की 1999 में रिलीज तमिल मूवी Mudhalvan की हिंदी रीमेक थी। कहानी शिवाजी राव गायकवाड़ की है, जोकि न्यूज चैनल में कैमरामैन और एंकर भी है। कॉलेज स्टूडेंट और बस ड्राइवर के झगड़ों की वजह से हुए दंगों के दौरान शिवाजी पुलिस और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बलराज चौहान (अमरीश) की बातचीत सुन लेता है और यहीं से उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। वो एक दिन का सीएम बनने की चुनौती को स्वीकार करता है और पूरे देश की रंगत बदल देता है। हालांकि, उसके इसकी कीमत भी चुकानी पड़ती है।
OTT पर कहां देखें ये फिल्म
अगर आप 'नायक' को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं तो ये प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इस फिल्म को कभी भी घर बैठकर देख सकते हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…