क्या 'बिग बॉस OTT 3' से बाहर होने के बाद फिर से वड़ा पाव बेचेंगी चंद्रिका दीक्षित? मिला ये जवाब
Updated on
16-07-2024 04:32 PM
'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित 'बिग बॉस OTT 3' से बेघर हो गई हैं। शो में उनका सफर उंचाइयों को भले ना छू पाया हो, लेकिन वह विशाल पांडे और शिवानी कुमारी के कारण खूब सुर्खियों में भी रही हैं। दिल्ली की वायरल 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका की इमेज विवादों में रही है। सोशल मीडिया पर आज भी उनके झगड़ों और सड़क पर रोने के वीडियोज वायरल हैं। अब शो से बाहर आने के बाद उनका कहना है कि उन्होंने 'बिग बॉस OTT 3' के मंच पर खुद को साबित करने की कोशिश की है और खुद को विनर समझती हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या शो से बाहर आने के बाद भी वह वड़ा पाव बेचेंगी? चंद्रिका ने इसका जवाब दिया है।
चंद्रिका ने 'बिग बॉस OTT 3' के प्रीमियर पर कहा था कि जो भी उनके साथ 10 मिनट बिताएगा, उसकी राय बदल जाएगी। अब 24 दिनों बाद ही 'बेघर' होने के बाद उनका कहना है कि वह विशाल पांडे को लेकर अपने स्टैंड पर काबिज हैं। चंद्रिका कहती हैं कि विशाल ने कृतिका मलिक के लिए जो भी कहा, वह गलत था। इसलिए उन्हें इसका कोई मलाल नहीं है।
बेटे की बात कर भावुक हो गईं चंद्रिका दीक्षित
'इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत में, चंद्रिका से पूछा गया कि क्या वह फिर से वड़ा पाव बेचना शुरू करेंगी या 'बिग बॉस ओटीटी 3' से मिले सेलिब्रिटी स्टेटस को एंजॉय करेंगी? इसका जवाब देते हुए भावुक भी हुईं और कहा कि वह अपने 3 साल के बेटे से लगभग तीन सप्ताह दूर रही हैं। इसलिए उनके लिए यह सब बहुत मुश्किल था।
'मेरे बदले में सबकी राय बदल गई, मैं विनर हूं'
चंद्रिका ने कहा, 'मेरी इमेज बदल गई है। लोगों ने मेरा एक पक्ष देखा था और मान लिया था कि मैं सिर्फ लड़ती हूं। लेकिन किसी ने नहीं देखा कि मैं क्यों लड़ती हूं, किसी ने नहीं देखा कि मैं कितनी प्यार करने वाली और देखभाल करने वाली हूं। शो में पोलोमी ने मुझसे कहा कि दुनिया को वह इंसान दिखना चाहिए जो मैं असल में हूं। साई केतन राव और रणवीर शौरी की भी मेरे बारे में राय बदल गई। इसलिए मैं पहले से ही खुद को एक विनर मानती हूं।'
भगवान का शुक्र है मेरा एविक्शन हो गया: चंद्रिका दीक्षित
जब चंद्रिका से उनके बेटे के बारे पूछा गया तो वह रो पड़ीं और कहा, 'मैं 24 दिनों तक उससे दूर रही। दिन का समय बीत जाता था, क्योंकि मैं सुबह 10 बजे से 1 बजे तक काम करती थी। लेकिन फिर बेटे की याद सताती थी। मैं पिछले दो दिनों से उसे बहुत याद कर रही थी। भगवान का शुक्र है कि मेरा एविक्शन हो गया। जब से मैं बाहर आई हूं, वह मुझसे चिपक सा गया है। वह बहुत डरा हुआ है। मैं उसके लिए कुछ भी कर सकती हूं।'
क्या फिर से स्टॉल पर वड़ा पाव बेचेंगी चंद्रिका दीक्षित?
चंद्रिका का कहना है कि वह जीवन में आगे बढ़ना चाहती हैं। 'वड़ा पाव गर्ल' बनकर ही उन्हें पहचान मिली है। आगे वह अपना घर बनाना चाहती हैं। अपनी ननद की शादी करवाना चाहती हैं, और यह भी कि उनकी मां को अब काम न करना पड़े। लेकिन अब जब वह एक सेलिब्रिटी बन गई है, तो क्या वह फिर से स्टॉल पर वड़ा पाव बेचेंगी? इसका जवाब देते हुए चंद्रिका कहती हैं, 'वड़ा पाव बेचना मेरी पहचान बन गया है, यही मेरा अस्तित्व है। जब मुझे नौकरी से निकाल दिया गया, तो यही मेरी पहचान बन गई। इसलिए मैं यह काम जारी रखूंगी।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…