2019 में दूसरे नंबर पर थे सुधाकर सिंह
ज्ञात हो कि चुनाव में भाजपा ने सपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक और मंत्री दारा सिंह चौहान को ही प्रत्याशी बनाया है। वहीं सपा ने क्षत्रिय समाज के सुधाकर सिंह पर दांव लगाया है। सुधाकर सिंह 2017 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़कर तीसरे और 2019 में निर्दलीय चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस उप चुनाव में 4,30,391 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 2,31,536 पुरुष और 1,98,825 महिला मतदाता है।घोसी में 90 हजार दलित मतदाता
राजनीतिक दलों के आंकड़ों की मानें तो इस क्षेत्र में सर्वाधिक करीब 90 हजार दलित मतदाता हैं। क्षेत्र में करीब 90 हजार मुस्लिम मतदाता बताए जाते हैं। पिछड़े वर्ग में 50 हजार राजभर, 45 हजार नोनिया चौहान, करीब 20 हजार निषाद, 40 हजार यादव, 5 हजार से अधिक कोइरी और करीब 5 हजार प्रजापति वर्ग के वोट हैं। अगड़ी जातियों में 15 हजार से अधिक क्षत्रिय, 20 हजार से अधिक भूमिहार, 8 हजार से ज्यादा ब्राह्मण और 30 हजार वैश्य मतदाता हैं।
