भारतीय सेना में क्या अब कभी नहीं दिखेंगे गोरखा सैनिक? नेपाली राजदूत ने दिया बड़ा बयान
Updated on
26-07-2023 02:58 PM
काठमांडू: नेपाल ने अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में गोरखाओं की भर्ती पर रोक लगा रखी है। हालांकि यह मामला पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। भारत में नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने सोमवार को इससे जुड़ी जानकारी दी। फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल दोनों सरकारों के बीच इस मुद्दे पर कोई गंभीर चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस मामले पर बातचीत पूरी तरह से बंद हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि भारत ने अग्निपथ स्कीम के तहत एक नए प्रकार के तंत्र विकसित किए हैं और सेना नेपाल से भर्ती में उसी तंत्र का उपयोग करना चाहेगी। नेपाल लेकिन कुछ अलग चाह रहा है। उन्होंने कहा कि नेपाल चाह रहा है कि पुरानी प्रणाली के तहत ही सबकुछ हो। उन्होंने कहा, 'यह पूरी तरह से खत्म नहीं है। लेकिन मैंने दोनों देशों के बीच इसपर कोई गंभीर चर्चा नहीं होते देखी है। इसलिए मैं कहूंगा यह विराम के चरण में है।'
नेपाल ने रोकी थी भर्ती
अग्निपथ योजना की शुरुआत के बाद नेपाल सरकार ने अगस्त 2022 में भारतीय सेना के लिए गोरखाओं की भर्ती रोक दी थी। तब नेपाल ने कहा था कि यह भर्ती ब्रिटेन-भारत-नेपाल त्रिपक्षीय समझौते के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है। समझौते के मुताबिक 1947 में स्वतंत्रता के समय छह गोरखा रेजिमेंट भारतीय सेना का हिस्सा बनी थीं। आजादी के बाद सातवीं सेना गोरखा राइफल्स रेजिमेंट बनी। इन रेजिमेंटों में सैनिक मुख्य तौर पर भारत और नेपाल के जातीय गोरखा समुदायों से होते हैं। भारत की गोरखा रेजिमेंट में नेपाली 60 फीसदी हिस्सा हैं।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…