Select Date:

क्या भारत को दुनिया का चिपमेकर बनाएंगे मुकेश अंबानी? जानिए क्या है सेमीकंडक्टर सेक्टर में रिलायंस का प्लान

Updated on 09-09-2023 02:21 PM
नई दिल्ली : देश में सेमीकंडक्टर प्लांट (Semiconductor Factory) लगाने को लेकर एक बार फिर संभावनाओं का दौर परवान चढ़ने लगा है। गुरुवार को खबर आई थी कि कॉन्ट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरर फॉक्सकॉन (Foxconn) एसटीमाइक्रो (STMicro) के साथ मिलकर भारत में चिप फैक्ट्री लगाने की योजना बना रहा है। अब आज रिलायंस (Reliance) के भी इस सेक्टर में कूदने की खबरें आ रही हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के ग्रुप ने भी सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग में संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी है। रिलांयस इंडस्ट्रीज सेमीकंडक्टर की सप्लाई चेन जरूरतों को पूरा करने और भारत में बढ़ती चिप की डिमांड का लाभ उठाना चाहती है। मामले से जुड़े दो लोगों ने यह जानकारी दी है।

विदेशी चिपमेकर्स के साथ बातचीत

रिलांयस ग्रुप ऐसे विदेशी चिपमेकर्स के साथ बातचीत के शुरुआती चरण में हैं, जिन्हें टेक्नोलॉजी पार्टनर बनाया जा सके। मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने यह बात कही। उन्होंने कहा, 'वहां इरादा है, लेकिन कोई समयसीमा नहीं है। हालांकि, अभी इस पर निर्णय लेना बाकी है कि वे अंततः निवेश करना चाहते हैं या नहीं।' विदेशी चिपमेकर्स के नाम अभी सामने नहीं आए हैं। रिलायांस, भारत के आईटी मंत्रालय और पीएमओ से भी इस मामले में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। रिलायंस का सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग का इरादा इससे पहले कभी सामने भी नहीं आया है।

भारत को दुनिया का चिपमेकर बनाना ताहते हैं पीएम

पीएम मोदी ने घोषणा की हुई है कि वे भारत को दुनिया का चिपमेकर बनते हुए देखना चाहते हैं। पहली बार साल 2021 में ये महत्वाकांक्षाएं जाहिर की गई थीं। लेकिन इस दिशा में कोई खास प्रोग्रेस नहीं हो पायी। देश में अभी तक कोई चिप मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट नहीं है। वेदांता और फॉक्सकॉन चिप प्लांट के लिए साथ आए थे। लेकिन एक साल बाद कोई खास प्रोग्रेस नहीं होने पर डील टूट गई। अब दोनों ही कंपनियां अलग होकर अपनी-अपनी कोशिशें कर रही हैं।

फॉक्सकॉन और एसटीमाइक्रो कर रहे कोशिश

फॉक्सकॉन ताइवान की मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी है। वहीं, एसटीमाइक्रो फ्रांसीसी-इतालवी कंपनी है। ये दोनों कंपनियां 40 नैनोमीटर चिप प्लांट में सरकार का सपोर्ट पाने के लिए आवेदन कर रही हैं। मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी। एसटीमाइक्रो के साथ पार्टनरशिप करके कॉन्ट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरर फॉक्सकॉन चिप इंडस्ट्री दिग्गज के अच्छे-खासे अनुभव का फायदा उठाना चाहता है। ये चिप्स कारों, कैमरों, प्रिंटर्स और दूसरी विभिन्न प्रकार की मशीनों में इस्तेमाल होती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.