नेपाल में चीन विरोधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं करेंगे... ड्रैगन ने नेपाली नेताओं को दिखाई आंख, किस बात का है डर?
Updated on
20-04-2024 04:53 PM
काठमांडू: चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता लियू जियानचाओ ने नेपाल को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह चीन विरोधी किसी भी एक्टिविटी को रोकें। उन्होंने कहा कि बीजिंग नेपाल में चीन को निशाना बनाने वाली किसी तीसरे देश की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा। नेपाल में सत्तारूढ़ पार्टी सीपीएन के महासचिव देव गुरुंग फिलहाल चीन के दौरे पर हैं। गुरुवार को आईडीसीपीसी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के मंत्री लियू जियानचाओ ने गुरुंग और उनके प्रतिनिधिमंडल से बैठक की। ईडीसीपीसी के निमंत्रण पर माओवादी केंद्र का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल चीन गया है।
द काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, लियू ने गुरुंग और दौरे पर आए माओवादी प्रतिनिधिमंडल से कहा, 'हम विश्व शांति के पक्ष में हैं लेकिन अगर कोई देश नेपाल में चीन के खिलाफ कार्रवाई करने की कोशिश करेगा तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।' हालांकि लियू ने ये नहीं बताया कि उनका इशारा किस देश की ओर है जो नेपाल में चीन विरोधी गतिविधियां कर रहा है।
पश्चिम देशों की ओर था चीन का इशारा!
नेपाली नेता गुरुंग ने बैठक के दौरान लियू से कहा कि नेपाल उन तत्वों के बारे में काफी जागरूक है जो नेपाल-चीन संबंधों को अस्थिर करने और दोनों देशों के बीच गलतफहमी और संघर्ष पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। गुरुंग ने कहा, 'लियू का ध्यान ज्यादातर पश्चिमी देशों पर था लेकिन उन्होंने किसी विशेष देश का नाम नहीं लिया। हमने साफ किया कि नेपाल की प्राथमिकता स्थिरता है और वह पंचशील के सिद्धांतों पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगा।
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…