पवन सिंह तीसरी बार करेंगे शादी? 39 साल के एक्टर के बर्थडे पर नई-नवेली दुल्हन की तरह बनी-ठनी दिखी ये हसीना
Updated on
13-01-2025 05:35 PM
भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। बीते 5 जनवरी को उन्होंने अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, लेकिन सारा का सारा ध्यान लाल साड़ी पहने और हाथों पर मेहंदी लगाए नई-नवेली दुल्हन की तरह दिख रहीं एक्ट्रेस चांदनी सिंह पर चला गया। अब जोरशोर से पवन और चांदनी की शादी की चर्चा हो रही है। इससे पहले पवन ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी की शादी के एक साल बाद मौत हो गई थी, जबकि दूसरी बीवी संग तलाक का मामला चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, Pawan Singh ने लखनऊ में अपने जन्मदिन का जश्न मनाया। लोकसभा चुनाव में बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) का टिकट ठुकराने वाले एक्टर के बर्थडे सेलिब्रेशन में BJP के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से लेकर पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह और मनोज तिवारी भी शामिल हुए। इस दौरान पवन सिंह की मां प्रतिमा सिंह भी मौजूद थीं और वो पूरे टाइम चांदनी सिंह के साथ थीं। एक्टर की मां ने ये भी हिंट दिया कि साल 2025 में हंगामा होगा और वो अपने बेटे को यही आशीर्वाद देंगी कि उसकी जिंदगी बदल जाए। चांदनी ने भी इंस्टाग्राम पर पवन के साथ ढेर सारी फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं, जिसने आग में घी डालने का काम किया है। हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
पवन सिंह की पहली बीवी ने किया था सुसाइड
पवन सिंह ने साल 2014 में नीलम सिंह से शादी की थी। इस वेडिंग सेरेमनी में फैमिली मेंबर्स, दोस्तों, रिश्तेदारों के अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। शादी के बाद 8 मार्च 2015 को नीलम ने सुसाइड कर लिया।
3 साल बाद दूसरी शादी और तलाक
3 साल बाद पवन ने बलिया में ज्योति सिंह से शादी की और इस वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए। साल 2022 में पवन ने ज्योति से तलाक की अर्जी दी, जिसे अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है, क्योंकि उन्होंने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…