रॉकेट हमले में मारे गए रूसी सैनिकों का बदला लेंगे पुतिन? जेलेंस्की ने जताई बड़े पैमाने पर ड्रोन हमलों की आशंका
Updated on
04-01-2023 04:07 PM
कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि ईरान में बने हमलावर ड्रोन का इस्तेमाल कर रूस उनके देश पर हमलों में तेजी लाने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि रूस, अपने 63 सैनिकों के मारे जाने के बीच युद्ध नीति को रणक्षेत्र में झटका लगने के कुछ महीनों बाद कीव पर दबाव बनाने के नए तरीके ढूंढ रहा है। जेलेंस्की ने सोमवार रात अपने वीडियो संबोधन में कहा, ‘‘हमारे पास यह सूचना है कि रूस शाहिद (विस्फोट करने वाले ड्रोन) से हमला करने की योजना बना रहा है।’’
उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर रूसी हमला शुरू होने के 10 महीने बाद,‘‘उनका (रूस का) लक्ष्य हमारे लोगों, हमारी वायु रक्षा, हमारी ऊर्जा को खत्म करना है।’’ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मास्को के त्रुटिपूर्ण युद्ध प्रयासों को सही साबित करने के तरीके ढूंढ रहे हैं, जिन्हें हाल के महीनों में यूक्रेन के पलटवार से नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन को पश्चिमी देश हथियारों की आपूर्ति कर रहे हैं। क्रेमलिन को एक और नया झटका देते हुए यूक्रेनी सेना ने पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र में एक स्थान पर रॉकेट दागे, जहां रूसी सैनिकों को रखा गया था।
यूक्रेन ने किया 400 सैनिकों को मारने का दावा
इस हमले में 63 रूसी सैनिक मारे गये। युद्ध शुरू होने के बाद से रूसी सैनिकों पर किए गए यह सबसे घातक हमलों में से एक है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमले में, यूक्रेन की सेना ने हिमार्स प्रक्षेपण प्रणाली से छह रॉकेट दागे और उनमें से दो को गिरा दिया गया। हालांकि, यूक्रेन के सशस्त्र बलों के सामरिक संचार निदेशालय ने रविवार को दावा किया कि मकीवका में एक व्यावसायिक स्कूल की इमारत में लगभग 400 लामबंद रूसी सैनिक मारे गए और लगभग 300 अन्य घायल हो गए।
रूस में समर्थन जुटा रहे पुतिन
इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पायी है। इस बीच, ‘द इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वार’ ने सोमवार को कहा कि पुतिन अपनी रणनीति के लिए रूस में समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। थिंक टैंक ने कहा, ‘‘यूक्रेन के खिलाफ रूस के हवाई हमले रूसी राष्ट्रवादियों को इच्छित परिणाम नहीं दे रहे हैं।’’ थिंक टैंक ने कहा, ‘‘सेना की इस तरह की बड़ी नाकामी युद्ध समर्थक रूसी समुदाय को रिझाने की पुतिन की कोशिशों को और जटिल बना देगी।’’
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…