Select Date:

रूस करेगा परमाणु बम का परीक्षण? पुतिन ने न्‍यूक्लियर टेस्‍ट बैन संधि से खुद को अलग किया, दहशत में नाटो

Updated on 03-11-2023 02:10 PM
मास्‍को: यूक्रेन युद्ध को लेकर नाटो देशों के साथ चल रहे तनाव के बीच रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने परमाणु हथियारों को लेकर बड़ा फैसला किया है। पुतिन ने गुरुवार को उस कानून पर हस्‍ताक्षर कर दिया जिसमें रूस के सीटीबीटी संधि से हटने का ऐलान था। पुतिन के हस्‍ताक्षर के साथ ही रूस अब इस व्‍यापक परमाणु परिक्षण निषेध संधि यानि सीटीबीटी से हट गया है। इसके साथ ही अब इस बात की आशंका बढ़ गई है कि रूस अब परमाणु बमों का परीक्षण करने जा रहा है। रूस ने सीटीबीटी से हटने का ऐलान ऐसे समय पर किया है जब अमेरिका चीन और रूस को लक्ष्‍य करके नया न्‍यूक्लियर ग्रेवेटी बम बना रहा है।

इससे पहले पुतिन ने ऐलान किया था कि साल 2000 में साइन किए गए सीटीबीटी संधि से रूस का हटना केवल अमेरिका का जवाब है जिसने सीटीबीटी पर हस्‍ताक्षर तो किया था लेकिन उसको मंजूरी कभी नहीं दी। रूस की संसद के दोनों ही सदनों ने पिछले महीने एकमत से इस सीटीबीटी संधि से हटने को मंजूरी दी थी। इसके बाद उसे पुतिन के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजा गया था। रूसी अधिकारियों ने कहा है कि इस संधि से हटने का मतलब यह नहीं है कि रूस फिर से परमाणु बमों का परीक्षण करेगा।

रूस ने नाटो देशों के पास तैनात किए एटम बम


हालांकि रूसी अधिकारियों ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका परमाणु परीक्षण करता है तो वह भी ऐसा करेगा। रूस भले ही दावा कर रहा हो लेकिन पश्चिमी विश्‍लेषक मास्‍को के इस फैसले को बड़े संदेह की दृष्टि से देख रहे हैं। पुतिन ने इससे पहले अक्‍टूबर में कहा था कि वह इस बात पर कोई चर्चा नहीं करेंगे कि रूस परमाणु परीक्षण करेगा या नहीं। दरअसल, यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से ही पुतिन कई बार पश्चिमी देशों को खुलेआम परमाणु धमकी दे चुके हैं। यही नहीं रूस ने अपने परमाणु बम बेलारूस में भी तैनात किए हैं जिसकी सीमा नाटो देशों पोलैंड, लिथुआनिया और लाटविया से लगती है।

रूस के इस फैसले से नाटो देश दहशत में हैं। इससे पहले अक्‍टूबर में रूस के सरकारी टीवी चैनल आरटी की संपादक मार्गरिटा सिमोनयान ने कहा था कि रूस को पश्चिमी देशों को चेतावनी देने के लिए साइबेरिया में परमाणु बम का परीक्षण करना चाहिए। उनके इस बयान के बाद बवाल मच गया था। बाद में रूसी राष्‍ट्रपति कार्यालय ने इस बयान को खारिज कर दिया। इससे पहले अक्‍टूबर महीने में ही रूस ने जमीन, हवा और समुद्र से परमाणु हमले का अभ्‍यास किया था और खुद पुतिन इसके गवा बने थे।

रूस के खिलाफ प्रतिबंध तेज होंगे: पुतिन


इस बीच पुतिन ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि मॉस्को के खिलाफ पश्चिमी प्रतिबंध तेज किए जाएंगे और उनके देश को महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर तोड़फोड़ के कृत्यों के लिए तैयार रहने की जरूरत है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आर्थिक विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक में बोलते हुए पुतिन ने कहा, ''पश्चिम के दबाव के बावजूद रूस की अर्थव्यवस्था स्थिर रूप से विकास कर रही है।'' पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में नौ महीनों के लिए सकल घरेलू उत्पाद में 2.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि रूस में मजदूरी वास्तविक रूप से 7.5 प्रतिशत बढ़ी और बेरोजगारी दर 3 प्रतिशत पर कम रही। उन्होंने चेतावनी दी कि पश्चिम अधिक आक्रामक उपायों का सहारा ले सकता है क्योंकि पश्चिमी प्रतिबंधों की संभावना समाप्त हो गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.