Select Date:

क्या सच में मिडिल क्लास का दर्द समझेंगी वित्त मंत्री या फिर से रह जाएंगे ठन-ठन गोपाल

Updated on 28-01-2023 07:16 PM
नई दिल्ली: महंगाई की मार झेल रही है आम जनता इस बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से उम्मीदें लगाए बैठी है। जब वित्त मंत्री ने कहा कि वो मिडिल क्लास के दर्द को समझती हैं, उनके दवाब से वो वाकिफ हैं तो देश की सबसे बड़ी जनसंख्या की आस और बढ़ गई है। 'द ग्रेट इंडियन मिडिल क्लास' अब हरसत भरी निगाहों से वित्त मंत्री की ओर देख रही है। सैलरी से ज्यादा महीने के खर्चों के बोझ से दबे ये मिडिल क्लास जो अक्सर ठगा महसूस करते हैं, क्या इस बार उनकी उम्मीदें पूरी होंगी? देश का बजट पेश होने वाला है। 1 फरवरी की तारीख नजदीक आ रही है। जैसे-जैसे ये तारीख नजदीक आ रही है देश की तरक्की में सबसे बड़ी भागीदारी निभाने वाले इस वर्ग की उम्मीदें भी बढ़ती जा रही है। अगर वित्त मंत्री इन बातों पर गौर कर लें तो इस मिडिल क्लास को राहत मिल सकती है। बजट में उनकी उम्मीदें पूरी हो सकती है।

इनकम टैक्स में राहत

देश का आम आदमी वित्त मंत्री की ओर टकटकी लगाकर देख रहा है उसकी निगाहें वित्त मंत्री की लाल फाइल पर टिकी है। उसे उम्मीद है कि वित्त मंत्री उसकी परेशानियों को समझते हुए राहत की घोषणा करेंगी। मिडिल क्लास को उम्मीद है कि इस बजट में इनकम टैक्स में राहत मिलेगी। आयकर दाताओं को उम्मीद है कि वित्त मंत्री टैक्स फ्री आय का दायरा बढ़ाएगी। सरकार 2.5 लाख की इस लिमिट को बढ़ाकर कम से कम 5 लाख कर दे। नौकरीपेशा चाहते हैं कि टैक्सेबल इनकम की लिमिट को बढ़ाकर पांच लाख किया जाए। वहीं इनकम टैक्स की सबसे ऊंची दर को 10 लाख रुपये की आमदनी से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की जाए।

बढ़ाई जाए 80सी के तहत मिलने वाली छूट की सीमा

आम आदमी जो अपनी नौकरी से थोड़ा बहुत बचाता है, उसपर टैक्स छूट भी चाहता है। वर्तमान में 80सी के तहत टैक्स छूट की सीमा मात्र 1.50 लाख रुपये है। लोग चाहते हैं कि इस लिमिट को बढ़ाकर कम से ढाई से तीन लाख रुपे की जाए। इनकम टैक्स में मिलने वाली स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा को 50 हजार से बढ़ाकर कम से कम 1 लाख करके वित्त मंत्री एक आम आदमी को बड़ी राहत दे सकती है।


होम लोन के दवाब से मिले थोड़ी राहत

मिडिल क्लास अपना घर, मकान खरीदने , बनाने के लिए लोन लेता है। होम लोन पर ब्याज दी मोटी रकम का भुगतान करता है, लेकिन जब टैक्स में छूट की बात आती है तो होम लोन पर मामूली सी छूट मिलती है। एक तरफ ब्याज में बेतहाशा बढ़ोतरी के कारण मिडिल कर्ज कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है, ऐसे में बजट से उसकी उम्मीदें बढ़ती जा रही है। एक नौकरीपेशा जो अपने बुढ़ापे के लिए कुछ सेविंग करता है, उसे उम्मीद है कि वित्त मंत्री उसपर टैक्स छूट की सीमा में बढ़ोतरी होगी। टैक्सपेयर्स को उम्मीद है कि वित्त मंत्री 80CCD (1B) की लिमिट बढ़ाएगी। वहीं हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम पर मौजूदा टैक्स छूट 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार करने की उम्मीद की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों के मिलेजुले प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिले पेट्रोल (E20) को लेकर विवाद अभी थमा नहीं है। कई लोगों की शिकायत है कि E20 से गाड़ियों के इंजन को नुकसान हो रहा है और…
 20 July 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अच्छी खबर है। कंपनी का एफएमसीजी बिजनेस पहली बार एबिटा (EBITDA) के मामले में पॉजिटिव हो गया है। मुकेश…
 20 July 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार में गिरावट के बीच देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज तेजी आई है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 1 फीसदी से…
 20 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में भारी उछाल के बावजूद सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से कच्चे तेल की…
 18 July 2026
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से युद्ध (US-Iran War) शुरू हो गया है। इस वजह से चालू सप्ताह के दौरान WTI crude के दाम में 11%…
 18 July 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
 18 July 2026
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
Advt.