सऊदी में बैठक क्या खत्म कर पाएगी यूक्रेन का महायुद्ध भारत जैसे रूस के दोस्त भी ले रहे हिस्सा, पूरी दुनिया को उम्मीदें
Updated on
05-08-2023 02:18 PM
रियाद : भारत यूक्रेन की शांति योजना पर शनिवार से तटीय शहर जेद्दा में होने वाले दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगा। सऊदी अरब की ओर से इस सम्मेलन के लिए चुनिंदा देशों को आमंत्रित किया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को बताया कि बैठक में भारत की भागीदारी उसकी लंबे समय से चली आ रही स्थिति के अनुरूप होगी कि 'बातचीत और कूटनीति ही यूक्रेन संकट को हल करने का रास्ता' है। सम्मेलन में आमंत्रित देशों में कई यूरोपीय देशों के अलावा अमेरिका, चीन और भारत शामिल हैं।
बागची ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'हां, जेद्दा में यूक्रेन पर सऊदी अरब की ओर से आयोजित एक बैठक में भारत को आमंत्रित किया गया है।' उन्होंने कहा, 'भारत इस कार्यक्रम में भाग लेगा और हमारी भागीदारी हमारी लंबे समय से चली आ रही स्थिति के अनुरूप है कि बातचीत और कूटनीति ही आगे बढ़ने का रास्ता है।' हालांकि, बागची ने यह जानकारी साझा नहीं की कि इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा।
जेलेंस्की से मिले थे मोदी
विदेश मंत्रालय ने यह भी नहीं बताया कि भारत की भागीदारी का स्तर क्या होगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत की सितंबर में अगले जी20 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन से संबंधित कोई बैठक आयोजित करने की कोई योजना नहीं है। मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में जी7 शिखर सम्मेलन के मौके पर यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत की थी। यहां उन्होंने कहा था कि भारत संघर्ष का समाधान खोजने के लिए जो भी संभव होगा वह करेगा।
जेलेंस्की को काफी उम्मीदें
इससे पहले 16 सितंबर को उज़्बेक शहर समरकंद में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने अपना विश्वास व्यक्त किया था कि, 'आज का युग युद्ध का नहीं है'। उन्होंने रूसी नेता से संघर्ष खत्म करने का आग्रह किया था। आगामी सम्मेलन को यूक्रेन की 10 सूत्री शांति योजना पर चर्चा के लिए सऊदी अरब के एक बड़े प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। चूंकि इसमें भारत और चीन जैसे देश भी शामिल हो रहे हैं, जिनके रूस से अच्छे संबंध हैं, इसलिए जेलेंस्की को इस बैठक से समाधान मिलने की उम्मीद है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…