Select Date:

उत्‍तर कोरिया की अगली तानाशाह महिला होगी? किम जोंग उन के बचपन के दोस्‍त का बड़ा खुलासा

Updated on 29-05-2023 09:00 PM
प्‍योंगयांग: उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग अपने परमाणु बमों से दुनिया को डरा रहे हैं। अक्‍सर उनके स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर सवाल उठते रहते हैं। किम जोंग पिछले कुछ महीने से अपनी बेटी किम जू एई के साथ अक्‍सर दिखाई दे रहे हैं। फिर चाहे महाविनाशक मिसाइलों का परीक्षण हो या फिर सालाना परेड। इस बीच उत्‍तर कोरियाई तानाशाह के बचपन के दोस्‍त जोआओ मिकाइलो ने एक आश्‍चर्यजनक खुलासा करते हुए इस बात पर संदेह जताया है कि किम जोंग उन का कोई बेटा है।

जोआओ का दावा है कि उन्‍होंने स्विटजरलैंड में तानाशाह किम जोंग उन के साथ पढ़ाई की है। उन्‍होंने संदेह जताया है कि किम जोंग उन का कोई बेटा भी है। जोआओ ने कहा कि निजी बातचीत के दौरान उत्‍तर कोरियाई तानाशाह ने कभी भी अपने एक बेटे के बारे में जिक्र नहीं किया। इस खुलासे के बाद अब अटकलें तेज हो गई हैं कि किम जोंग उन अपने बाद किसे सत्‍ता सौपेंगे। उत्‍तर कोरिया बहुत ही रहस्‍यमय देश है और एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में नेतृत्‍व सौंपा जाता रहा है।


किम जोंग उन के साथ अक्‍सर नजर आ रही बेटी

किम जोंग उन के सहपाठी जोआओ ने कहा कि उत्‍तर कोरियाई नेता खुलकर अपनी बेटी के बारे में चर्चा करते हैं जिसके साथ वह अक्‍सर सार्वजनिक रूप से दिखाई देते हैं। उन्‍होंने अपने किसी पुरुष उत्‍तराधिकारी जिक्र नहीं किया है। जोआओ ने कहा कि उन्‍होंने साल 2012 और साल 2013 में उत्‍तर कोरिया की यात्रा की थी और किम जोंग उन से मुलाकात की थी। किम जोंग उन इन दिनों अक्‍सर अपनी बेटी किम जू एई के साथ नजर आ रहे हैं। किम जू की उम्र 10 से 12 साल के बीच बताई जा रही है।

इससे यह अटकलें तेज हो गई हैं कि किम जोंग उन अपनी बेटी को उत्‍तराधिकारी बनाने के लिए अभी से उसे तैयार कर रहे हैं। उत्‍तर कोरिया में लंबे समय से किसी पुरुष के ही नेता बनने की परंपरा रही है। किसी महिला के उत्‍तराधिकारी नहीं बनने की वजह से यह अटकलें तेज हो गई थीं कि किम जोंग उन के बाद उनका उत्‍तराधिकारी कौन व्‍यक्ति होगा। दक्षिण कोरिया के खुफिया सूत्रों ने इससे पहले दावा किया था कि किम जोंग उन के तीन बच्‍चे हैं लेकिन उसने यह भी कहा था कि उसके पास ठोस सबूत नहीं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.