क्या फिर बढ़ेंगे अमूल दूध के दाम, कंपनी ने दिया दिल खुश करने वाला जवाब
Updated on
28-09-2023 01:54 PM
नई दिल्ली: अमूल दूध की बढ़ती कीमतों से फिलहाल आपको राहत मिलने वाली है। अमूल दूध की कीमतें अभी नहीं बढ़ने वाली है। कंपनी ने इस बारे में बड़ा बयान दिया है, जिसमें कहा गया है कि फिलहाल दूध की कीमतें बढ़ने की संभावना नहीं है। गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने कहा है कि अमूल दूध के दामों में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक जयेन एस मेहता ने इस बारे में कहा कि गुजरात में मानसून समय पर आया और अच्छी बारिश हुई है।
जयेन एस मेहता ने कहा कि बरसात अच्छी होने से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि बरसात अच्छी रहने के बाद दूध खरीद का काम काफी बेहतर रहने का अनुमान है, जिससे दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि इस साल गुजरात में बारिश अच्छी हुई है, जिसकी वजह से पशुपालकों को चारे की लागत के लिए अधिक खर्च नहीं करना होगा, उनपर दवबा कम होगा तो दूध की खरीद अच्छी होगी। ऐसे में हम पर दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का दबाब खत्म हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि अमूल हर साल करीब 3,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं और आने वाले सालों में भी ऐसा होता रहेगा। उन्होंने कहा कि दूध उत्पादन को बढ़ाने के लिए हम राजकोट में एक नए डेयरी संयंत्र लगाने की तैयारी कर रहे हैं। जिसकी क्षमता 20 लाख लीटर प्रतिदिन से अधिक की होगी।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…