नई दिल्ली: गणेश चतुर्थी का त्योहार आने वाला है। गणेश चतुर्थी की तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं। इस बार गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2023) सितंबर में 19 तारीख मंगलवार को मनाई जाएगी। गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2023) पर शेयर बाजार में कारोबार होगा या बंद रहेगा इसे लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना पसंद करते हैं तो ये खबर आपके काम की है। एनएसई पर उपलब्ध छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2023) पर शेयर बाजार (Stock Market) बंद रहने वाला है। स्टॉक मार्केट में गणेश चतुर्थी की छुट्टी रहेगी। एनएसई के हॉलीडे कैलेंडर (Share Market Holiday Calendar) के मुताबिक, 19 सितंबर 2023 को शेयर बाजार बंद रहेगा। इसके पहले शेयर बाजार 15 अगस्त को बंद था। बाजार में इक्विटी सेग्मेंट, इक्विटी डेराइवेटिव्स सेग्मेंट और एसएलबी सेग्मेंट में ट्रेडिंग नहीं हुई थी।