Select Date:

रक्षा बंधन पर क्या शेयर बाजार रहेगा बंद जानिए इस साल कब-कब बंद रहेगा स्टॉक मार्केट

Updated on 29-08-2023 02:49 PM
नई दिल्ली: रक्षा बंधन का त्योहार आने वाला है। रक्षा बंधन के त्योहार की तारीख को लेकर लोगों में इस बार काफी कंफ्यूजन है। इस बार रक्षा बंधन 30 और 31 दोनों दिन मनाया जा रहा है। शेयर बाजार के निवेशकों को इस बात को लेकर असमंजस है कि रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2023) पर शेयर बाजार बंद (Stock Market Holiday) रहेगा या फिर कारोबार होगा। एनएसई पर उपलब्ध छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, रक्षा बंधन पर स्टॉक मार्केट खुला रहेगा। स्टॉक मार्केट में रक्षा बंधन की कोई छुट्टी नहीं है। एनएसई के हॉलीडे कैलेंडर (Share Market Holiday Calendar) के मुताबिक, शेयर बाजार शनिवार और रविवार के अलावा बाकी दिन खुला रहेगा। इसके पहले शेयर बाजार 15 अगस्त को बंद था। बाजार में इक्विटी सेग्मेंट, इक्विटी डेराइवेटिव्स सेग्मेंट और एसएलबी सेग्मेंट में ट्रेडिंग नहीं हुई थी।

किस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार

स्टॉक मार्केट की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, बाजार 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर बंद रहेंगे। इसके बाद दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 24 अक्टूबर को दशहरा, 14 नवंबर को दिवाली बलिप्रतिपदा, 27 नवंबर को गुरुनानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सेंसेक्स और निफ्टी बंद रहेंगे। बता दें कि 12 नवंबर को दिवाली के दिन शेयर बाजार में केवल मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बाद में घोषित किया जाएगा।


इस दिन बंद रहेंगे बैंक

रक्षा बंधन पर शेयर बाजार खुले रहेंगे, लेकिन बैंकों में छुट्टी है। कई शहरों में रक्षा बंधन पर 30 अगस्त को छुट्टी है। वहीं बहुत से शहरों में 31 अगस्त को बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपका बैंक से संबंधित कोई काम है तो उसे फटाफट निपटा लें। ऐसा नहीं करने पर आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 30 अगस्त को रक्षा बंधन के मौके पर शिमला और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 28 अगस्त को फर्स्ट ओनम के मौके पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। 29 अगस्त को कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बंद रहेंगे। वहीं 31 अगस्त को श्री नारायण गुरु जयंती और पांग ल्हाबसोल के मौके पर देहरादून, कानपुर, लखनऊ, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.