Select Date:

क्या दशहरे पर खुला रहेगा शेयर मार्केट, कमोडिटी मार्केट में ट्रेडिग होगी या नहीं

Updated on 24-10-2023 02:33 PM
नई दिल्ली : इस साल दशहरा 24 अक्टूबर यानी मंगलवार को है। अब लोग यह सोच रहे हैं कि कल दशहरे पर शेयर बाजार की छुट्टी (Stock market holidays) रहेगी या नहीं। इस सवाल का जवाब पाने के लिए शेयर मार्केट में रुचि रखने वालों को कहीं ओर जाने की जरूरत नहीं है। वे स्टॉक मार्केट हॉलीडे 2023 लिस्ट चेक कर सकते हैं। यह लिस्ट आपको बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट पर मिल जाएगी। दशहरे पर भारतीय शेयर बाजार खुलेगा या नहीं, यह चेक करने के लिए आपको वेबसाइट के होम पेज पर जाकर 'Trading Holidays' पर क्लिक करना होगा।

दशहरे पर नहीं होगा कारोबार

ट्रेडिंग होलीडेज पर क्लिक करने पर आपको साल 2023 में स्टॉक मार्केट हॉलीडेज की पूरी लिस्ट मिल जाएगी। बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार मंगलवार को दशहरे के चलते स्टॉक मार्केट की छुट्टी रहेगी। ट्रेडिंग हॉलीडेज लिस्ट के अनुसार, मंगलवार को बीएसई और एनएसई पर कोई कामकाज नहीं होगा। ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी। इसका मतलब है कि कल आप शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं कर पाएंगे।


करेंसी डेरिवेटिव में भी नहीं होगी ट्रेडिंग

मंगलवार को यानी कल इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट्स और एसएलबी सेगमेंट में कोई एक्टिविटी नहीं होगी। महाराष्ट्र दिवस के चलते करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट्स में भी ट्रेडिंग नहीं होगी।

दशहरे पर क्या कमोडिटी मार्केट खुला रहेगा?

कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट्स (EGR) सेगमेंट में ट्रेडिंग मॉर्निंग सेशन में सस्पेंड रहेगी। यानी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेडिंग नहीं होगी। लेकिन इवनिंग सेशन में ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। यानी शाम 5 बजे से ट्रेडिंग की जा सकेगी। सुबह के सेशन में एमसीएक्स और एनसीडीईएक्स पर कोई एक्शन नहीं होगा।

आज बाजार में जबरदस्त गिरावट

शेयर बाजार में आज जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 1.26 फीसदी या 825 अंक की गिरावट के साथ 64,571 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी बड़ी गिरावट दर्ज हुई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 1.34 फीसदी या 260 अंक की गिरावट के साथ 19,281 पर बंद हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.