Select Date:

क्या तालिबान और ISIS में होगी जंग? काबुल को दहलाने वाले इस्लामिक स्टेट के आतंकी को मारा, गदगद हुआ अमेरिका

Updated on 26-04-2023 06:36 PM
काबुल : साल 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के दौरान काबुल हवाई अड्डे पर एक भयानक सुसाइड ब्लास्ट हुआ था। अमेरिकी मीडिया ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से मंगलवार को बताया कि तालिबान सरकार ने विनाशकारी बम हमले के कथित मास्टरमाइंड को मार गिराया है। 26 अगस्त 2021 को बड़ी संख्या में लोग अफगानिस्तान से भागने की कोशिश कर रहे थे। सुसाइड बॉम्बर ने एयरपोर्ट परिसर में खचाखच भीड़ के बीच विस्फोट कर दिया था। इस विस्फोट में करीब 170 अफगान और 13 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे जो एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात थे।

यह हाल के वर्षों में अफगानिस्तान में सबसे घातक बम विस्फोटों में से एक था। इस धमाके ने काबुल में पहले से फैली अराजकता को कई गुना बढ़ा दिया। इसके बाद अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की वापसी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को बड़े पैमाने पर आलोचना का सामना करना पड़ा था। अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पोलिटिको को बताया कि इस हमले की साजिश रचने वाले इस्लामिक स्टेट सेल के मुखिया को तालिबान ने हाल के हफ्तों में मार दिया था।

बाइडन ने रोक रखी है जानकारी

अधिकारी ने बताया कि अमेरिका इस ऑपरेशन का हिस्सा नहीं था। उन्होंने 'संवेदनशीलता' का हवाला देते हुए ऑपरेशन का समय बताने या मारे गए आईएस आतंकी की पहचान उजागर करने से इनकार कर दिया। लेकिन अधिकारी ने कहा कि टारगेट 'आईएसआईएस-के का एक प्रमुख साजिशकर्ता था'। ISIS-K यानी इस्लामिक स्टेट-खुरासान अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सक्रिय आईएस की एक शाखा है। अधिकारी ने यह भी कहा कि अमेरिकी खुफिया विभाग हत्या की पुष्टि करने के लिए काम कर रहा है। बाइडन प्रशासन ने इसकी घोषणा तब तक रोक रखी है जब तक 13 अमेरिकी सैनिकों के परिवारों को नहीं बता दिया जाता।

'हमारी तालिबान के साथ पार्टनरशिप नहीं'

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हम तालिबान के साथ पार्टनरशिप नहीं कर रहे हैं लेकिन हमें लगता है नतीजे ज्यादा जरूरी हैं।' अमेरिकी सैनिक जैसे-जैसे अफगानिस्तान छोड़ते गए, अफगान सैनिकों ने तालिबानी लड़ाकों के आगे घुटने टेक दिए और देखते ही देखते तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया। कुछ ही दिनों में एयरलिफ्ट ऑपरेशन के जरिए 1,20,000 से अधिक लोगों को देश से बाहर निकाला गया था। लोग अफगानिस्तान से निकलने के लिए इतने बेताब थे कि उन्होंने रनवे पर प्लेन से लटककर भागने की भी कोशिश की। इस प्रयास में कुछ आसमान में उड़ते प्लेन से नीचे गिरकर मारे गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.