बीजेपी के गढ़ पाली से चुनाव लड़ेंगे वैभव गहलोत? राजस्थान सीएम के बेटे ने दे दिया दो टूक जवाब
Updated on
20-10-2023 02:02 PM
पाली : राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत कहां से चुनाव लड़ेंगे इसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। ऐसा कहा जा रहा था कि वैभव गहलोत पाली से दावेदारी कर सकते हैं। हालांकि, इन अटकलों पर वैभव गहलोत ने खुद ही विराम लगा दिया। पाली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर उन्होंने दो टूक कमेंट किया। वैभव गहलोत ने कहा कि ना तो उन्होंने कहीं से टिकट मांगा है और ना ही उनका पाली से चुनाव लड़ने का इरादा है।
'ना मैंने टिकट मांगा, ना ही पाली से लड़ने का इरादा'
पाली में जिला क्रिकेट संघ की ओर से शुरू हुई क्रिकेट एकेडमी के शुभारंभ पर वैभव गहलोत ने खुलकर मीडिया से बात की। उन्होंने राजस्थान के सियासी हालात और कांग्रेस की लिस्ट में देरी को लेकर सवाल पर भी जवाब दिए। वैभव गहलोत ने कहा कि मैंने कहीं से टिकट नहीं मांगा है और ना ही मेरा पाली से चुनाव लड़ने का इरादा है। कांग्रेस की सूची जारी होने में हो रही देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में जवाब देने के लिए अधिकृत नहीं हूं।
बीजेपी के गढ़ पाली को लेकर क्या है कांग्रेस का प्लान
दरअसल, पाली जिला बीजेपी का गढ़ रहा है। जिला मुख्यालय पर 1985 से कांग्रेस पराजित हो रही है। वर्तमान में पाली जिले की 6 विधानसभा सीटों में से 5 पर बीजेपी काबिज है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय का कब्जा है। इन परिस्थितियों के चलते कांग्रेस में यह चर्चा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत या उनके बेटे को पाली से चुनाव लड़वाकर नए बने पाली संभाग को साधा जा सकता है। हालांकि, अब वैभव गहलोत ने साफ शब्दों में चुनावी दावेदारी से इनकार कर दिया।
क्रिकेट एकेडमी के शुभारंभ में पाली पहुंचे थे वैभव गहलोत
पाली में क्रिकेट एकेडमी के शुभारंभ पर पहुंचे वैभव गहलोत से कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर भी सवाल किया गया, हालांकि, उन्होंने इस पर कमेंट इनकार कर दिया। उन्होंने पाली जिला क्रिकेट संघ के सचिव धर्मवीर सिंह शेखावत को बधाई देते कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उन्हें तराशने की आवश्यकता है जो काम यह एकेडमी पूरा करेगी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…