दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट को महिला ने बताया लाइफ की सबसे गंदी रात, कहा- किसी ने मुझे गलत तरीके से छुआ
Updated on
23-12-2024 02:22 PM
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने कॉन्सर्ट 'दिल-लुमिनाटी' को लेकर काफी चर्चा में रह रहे हैं। हाल ही में चंडीगढ़ में कॉन्सर्ट के दौरान विवाद के बाद अब मुंबई कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा है। एक महिला ने मुंबई कॉन्सर्ट को लेकर अपना अनुभव शेयर किया और इसे अपना सबसे खराब एक्सपीरियंस बताया है।
दिलजीत की फैन रही एक महिला ने उनके कॉन्सर्ट को लेकर अपना बुरा अनुभव सुनाया है और इसे जिंदगी की सबसे बुरी रात बताया है। उन्होंने दावा किया कि सिंगर के इस कॉन्सर्ट के टिकट पर उन्होंने 12 हजार रुपये खर्च किए थे।
'गोल्ड सेक्शन के टिकट के लिए मैंने 12 हजार रुपये खर्च किए'
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'पिछली रात डिजास्टर थी। गोल्ड सेक्शन के टिकट के लिए मैंने 12 हजार रुपये खर्च किए थे, लेकिन मुझे कुछ भी नहीं दिखा।'
'मैं अपने बाल भी खुले नहीं रख सकती थी'
मुंबई की रहने वाली इस महिला ने कहा कि प्रीमियम सीटों के लिए खर्च करने के बावजूद वो स्टेज तक नहीं देख पा रही थीं और गाने के लिए उन्हें डांटा भी गया। उन्होंने कहा, 'आंटियों ने मुझे चुप रहने को कहा।' महिला ने शिकायत की कि वह कॉन्सर्ट का मजा नहीं ले पा रही थीं क्योंकि वह डांस नहीं कर पा रही थीं। उन्होंने लिखा, 'लोगों ने कहा- वहीं जगह नहीं। मैं अपने बाल भी खुले नहीं रख सकती थी, क्योंकि वे चाहते थे कि मैं उन्हें बाधकर रखूं। क्या यह कॉन्सर्ट है या लोकल ट्रेन?'
'ठीक पीछे खड़े एक शख्स ने उसे गलत तरीके से छुआ भी'
उन्होंने ये भी बताया कि उनके ठीक पीछे खड़े एक शख्स ने उसे गलत तरीके से छुआ भी और जब उन्होंने शिकायत की तो उसने बस इतना ही कहा कि- यहां बिल्कुल जगह नहीं है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मैं इतनी अभिभूत थी कि मैं रोने लगी, लेकिन ये इतना बुरा अनुभव था। जब मेरी बहन ने देखा कि लड़के मुझपर गिर रहे थे तो वो परेशान हो गई। दो आंटियों ने हमसे लड़ना शुरू कर दिया और कहा- हमें डिस्ट्रैक्ट मत करो, वह सिंगिंग लवर है और तुम डिस्ट्रैक्ट कर रही हो। उन्होंने यहां तक कहा कि - अगर तुम हैंडल नहीं कर सकती हो तो तुम्हें ऐसे म्यूजिक कॉन्सर्ट में नहीं आना चाहिए।'
'यह अब तक का सबसे बुरा अनुभव था'
उन्होंने कहा कि ये वेन्यू म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए सही नहीं था और इसे स्टेडियम में आयोजित किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा, 'यह अब तक का सबसे बुरा अनुभव था । पैसे की बर्बादी, समय की बर्बादी।'
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…