दूषित मछली खाने के बाद महिला गंभीर, दोनों हाथ और दोनों पैर काटने पड़े, जानें पूरा मामला
Updated on
18-09-2023 01:43 PM
न्यूयॉर्क: मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एक भयानक मामले में, दूषित मछली खाने के कारण जीवाणु संक्रमण से पीड़ित एक अमेरिकी महिला ने अपने दोनों हाथ और दोनों पैर खो दिए हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफोर्निया के सैन जोस की 40 वर्षीय लौरा बाराजस को अधपकी तिलापिया खाने के बाद संक्रमण हो गया। सर्जरी से उसकी जान तो बच गई लेकिन उसके दोनों हाथा और दोनों पैर काटने पड़े। बाराजस की दोस्त अन्ना मेसिना ने केआरओएन को बताया, 'यह हम सभी पर बहुत भारी पड़ा। यह भयानक है। यह हममें से किसी के साथ भी हो सकता था।'
मछली खाने के बाद पड़ी बीमार मेसिना ने कहा कि बाराजस सैन जोस के एक स्थानीय बाजार से खरीदी मछली खाने के कुछ दिन बाद बीमार हो गई। मछली उसने घर पर अपने लिए पकाई थी। मेसिना ने कहा, 'वह लगभग अपनी जान गंवा चुकी थी। वह रेस्पायरेटर पर थी।' उसने बताया कि डॉक्टरों ने उसे दवा देकर कोमा में डाल दिया। उसकी उंगलियां, पैर और निचला होंठ काले पड़ गये था। उसे पूरी तरह से सेप्सिस था और उसकी किडनी खराब हो रही थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अस्पताल में एक महीने तक रहने के बाद उसकी जान बच सकी, लेकिन अब बाराजस के हाथ और पैर नहीं हैं।
खतरनाक है यह बैक्टीरिया मेसिना ने कहा कि बाराजस विब्रियो वल्निकस से संक्रमित थी - एक जीवाणु संक्रमण जिसके बारे में यूएस सीडीसी चेतावनी देता रहा है। सीडीसी का कहना है कि हर साल संक्रमण के लगभग 150-200 मामले सामने आते हैं और संक्रमण से पीड़ित पांच में से एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है - कभी-कभी बीमार होने के एक से दो दिनों के भीतर। यूसीएसएफ संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. नताशा स्पोटिसवूड के हवाले से कहा गया, "जिन तरीकों से आप इस बैक्टीरिया से संक्रमित हो सकते हैं, वे हैं- आप कुछ ऐसा खा सकते हैं जो इससे दूषित हो या कोई कटा घाव या टैटू उस पानी के संपर्क में आ जाये जिसमें यह कीड़ा हो।'' और जानकारी के इंतजार में परिवार स्पॉटिसवूड ने कहा कि बैक्टीरिया विशेष रूप से उन लोगों के लिए चिंता का विषय है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। मेसिना ने कहा कि वह और बाराजस का परिवार अभी भी इस बारे में और जानने का इंतजार कर रहे हैं कि क्या हुआ था। उसने अपने दोस्त के मेडिकल खर्चों में मदद के लिए एक गोफंडमी भी स्थापित किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक इसने 20 हजार डॉलर से अधिक जुटा लिया है।
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…