पुलिस थाने के सामने महिला ने कर दी नोटों की बारिश, बीच रोड लग गया लंबा जाम
Updated on
24-11-2023 01:32 PM
नीमचः शहर में एक बार फिर महिला ने गुरुवार शाम को कैंट थाने के सामने सड़क पर जमकर हंगामा किया। रोड पर 500-500 के नोट उड़ाते हुए महिला ने लोगों को खूब खरी-खोटी सुनाई। देर तक चले हंगामे से मौके पर भीड़ जमा हो गई। जिससे सड़क पर जाम के हालात बन गए। यह देख पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। महिला की इस अजीबो गरीब हरकत के चलते उस महिला को थाने लेकर आ गई।
दरअसल, शहर में महिला ने नोट उड़ाने की हरकत को दूसरी बार अंजाम दिया है। इससे पहले भी उसने जून महीने में पहले भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया था। महिला ने एमपी पुलिस पर कई आरोप लगाते हुए इस हरकत को अंजाम दिया है।
जून में भी की थी ऐसी हरकत
पुलिस ने बताया की महिला शहर के राजीव नगर की रहने वाली है। इससे पहले जून में भी महिला ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए इसी तरह थाने के सामने 500–500 रूपए के नोट उड़ाए थे। हालांकि की इस बार नोट उड़ाते समय पुलिस का नाम नहीं लिया है। पुलिस कि माने तो महिला मानसिक रूप से बीमार है। जून में भी महिला स्कूटी लेकर थाने आई थी। इस बार भी महिला ने ऐसा ही काम फिर से किया।
पुलिस पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
जून में महिला ने बताया था कि उसका बेटा उसके साथ मारपीट करता है। जिसकी शिकायत महिला ने दर्ज करवाई है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला का कहना था कि कार्रवाई की मांग करने पर पुलिस वाले पैसा मांगते हैं। इसलिए 500 के नोट लाई और थाने के सामने नोट बिखेर दिए। हालांकि गुरुवार को महिला ने पुलिस का नाम नहीं लेते हुए कहा लोग उसके साथ अत्याचार करते हैं। इससे वह परेशान हो गई है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…