Select Date:

इजराइली हमले में मौत के बाद महिला की डिलीवरी:डॉक्टरों ने जिंदा बच्ची को गर्भ से निकाला

Updated on 22-04-2024 02:06 PM

गाजा के राफा शहर में रविवार को इजराइली हमले में मौत के बाद एक महिला के गर्भ से जिंदा बच्ची को निकाला गया है। फिलिस्तीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि महिला 30 हफ्ते की प्रेग्नेंट थीं।

डॉक्टरों ने इमरजेंसी सी-सेक्शन डिलीवरी के जरिए बच्ची को निकाला। जन्म के समय बच्ची का वजन 1.4 किलोग्राम (3.09 पाउंड) था। उसकी हालत स्थिर है। धीरे-धीरे उसकी सेहत में और सुधार हो रहा है।

महिला की पहचान सबरीन अल-सकानी के रूप में की गई है। अधिकारियों ने बताया कि दो घरों पर इजराइली एयर स्ट्राइक में बच्ची की मां के अलावा उसके पिता और बहन समेत 19 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें एक ही परिवार के 13 बच्चे शामिल हैं।

बड़ी बहन बच्ची का नाम रूह रखना चाहती थी
नवजात बच्ची के चाचा रामी अल-शेख ने बताया कि उसके जन्म को लेकर उसकी बड़ी बहन मलक काफी खुश थी। वह अपनी छोटी बहन का नाम रूह रखना चाहती थी, जिसका अरबी में अर्थ आत्मा होता है। हालांकि, छोटी बहन के दुनिया में आने से पहले ही मलक की एयर स्ट्राइक में मौत हो गई।

राफा के अस्पताल में बच्ची की देखभाल कर रहे डॉक्टर मोहम्मद सलामा ने बताया कि नवजात को एक अन्य शिशु के साथ इनक्यूबेटर में रखा गया है। उसे तीन से चार हफ्ते तक हॉस्पिटल में ही रखा जाएगा।

डॉक्टर ने कहा कि सबसे बड़ी त्रासदी यह है कि बच्ची बच तो गई, लेकिन अनाथ पैदा हुई। इसलिए हम देखेंगे कि उसे कहां भेजा जाए, उसके चाची या चाचा या दादा-दादी के पास।

खान युनिस से 180 शव बरामद
खान युनिस में इजराइल की कार्रवाई के बाद वापस लौटे लोगों को नासेर अस्पताल में कई सौ कब्र मिली हैं। इनमें से अब तक 180 लोगों की लाश बरामद की गई है। आरोप है कि इन्हें इजराइल की सेना ने मारकर दफनाया था।

इजराइल और हमास के बीच 7 अक्टूबर 2023 से जंग जारी है। इसी दिन, हमास के लड़ाकों ने इजराइल में घुसकर हमले किए थे और इसमें 1200 इजराइली नागरिक मारे गए थे। 234 लोगों को किडनैप किया गया था।​​​​​​

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, इजराइल के हमले से गाजा में 34,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं। पिछले 24 घंटों में गाजा पर इजराइली सैन्य हमलों में 48 फिलिस्तीनियों की मौत हुई और 79 लोग घायल हो गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.