Select Date:

रत्‍ना पाठक जैसी औरतें भारतीय संस्‍कृति पर सवाल उठाती हैं... करवा चौथे वाले बयान पर 3 साल बाद भड़के राजेश कुमार

Updated on 13-03-2025 03:06 PM
'साराभाई वर्सेस साराभाई' में रोसेश साराभाई से मशहूर हुए एक्‍टर राजेश कुमार बीते दिनों अपने स्‍ट्रगल और तंगहाली पर खुलासे को लेकर चर्चा में थे। अब एक नए इंटरव्‍यू में उन्‍होंने दिग्‍गज एक्‍ट्रेस और टीवी शो में को-स्‍टार रहीं रत्‍ना पाठक शाह पर हमला बोला है। राजेश कुमार ने 67 साल की एक्‍ट्रेस के उस बयान पर निशाना साधा है, जिसमें उन्‍होंने करवा चौथ को लेकर विवादित बयान दिया था और इसे 'भयावह' बताया था। राजेश ने कहा कि उनके जैसी 'लिबरल औरतें' भारतीय संस्‍कृति पर अक्‍सर सवाल उठाती रहती हैं।
नसीरुद्दीन शाह की पत्‍नी रत्ना पाठक शाह के बयान पर बात करते हुए राजेश कुमार ने 'हिंदी रश' से कहा, 'वह एक बहुत पढ़ी-लिखीं और लिबरल (उदार) महिला हैं, और ऐसी औरतों की अक्सर अपनी राय होती है और वो संस्कृति पर सवाल उठाती रहती हैं। लेकिन मेरे पास इसका सबसे सरल जवाब है- अगर करवा चौथ, रमजान और ईद जैसे त्योहारों के साथ-साथ सूर्य और चंद्रमा की चाल को भी एजुकेशन सिस्‍टम में शामिल कर दिया जाए, तो ये सभी सवाल गायब हो जाएंगे।

राजेश बोले- राय तभी बनती है, जब आपको विशेष जानकारी नहीं होती

राजेश ने बातचीत में आगे कहा कि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इस तरह विषयों पर बिना जानकारी और ज्ञान के अपनी राय बना लेते हैं। उन्होंने कहा, 'ये चीजें लंबे समय से चली आ रही हैं। इसलिए यह सोचना कि 'हम इस बारे में नहीं जानते और ये गलत है', यह बहुत ही बुरी और गलत सोच है। यदि आप स्वीकार करते हैं कि आप नहीं जानते हैं तो आपके लिए नई चीजें सीखने की संभावना है। लेकिन जब आप कहते हैं कि आप सब जानते हैं, तो यहीं सारी संभावना खत्म हो जाती है। राय तभी बनती है, जब आपको किसी विषय के बारे में विशेष जानकारी नहीं होती है।

रत्‍ना पाठक ने 2022 में करवा चौथ पर कही थी ये बात

वैसे, जानकारी के लिए बता दें कि साल 2022 में रत्ना पाठक शाह ने करवा चौथ की प्रथा पर सवाल उठाए थे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग भी हुई थी। तब 'पिंकविला' से बातचीत में रत्‍ना ने कहा था, 'हमारा समाज बेहद रूढ़िवादी होता जा रहा है। मैं इसे बहुत मजबूती के साथ महसूस करती हूं। हम अंधविश्वासी होते जा रहे हैं, हमें धर्म को अपने जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा मानने और बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। अचानक हर कोई बात कर रहा है, ‘करवा चौथ का व्रत नहीं कर रहे हैं आप?’। आज तक किसी ने मुझसे यह नहीं पूछा, पिछले साल पहली बार किसी ने मुझसे इसके बारे में पूछा था।'

रत्‍ना बोली थीं- 21वीं सदी में, हम इस तरह की बात कर रहे हैं?

रत्‍ना पाठक शाह ने आगे कहा था, 'मैंने उससे कहा- पागल हूं मैं?' वह आगे बोलीं, 'क्या यह भयानक नहीं है कि नए जमाने की पढ़ी-लिखी महिलाएं करवा चौथ करती हैं, पति के जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं, ताकि उन्हें जीवन में कुछ वैधता मिल सके? भारत में विधवा होना एक भयानक स्थिति है, है न? तो कोई भी चीज कर लूंगी, जो मुझे विधवापन से दूर रखती है, क्‍या सच में? 21वीं सदी में, हम इस तरह की बात कर रहे हैं? शिक्षित महिलाएं ऐसा कर रही हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.