Select Date:

लैपटॉप बैग में लकड़ी का पट्‌टा, कस्टमर तक पहुंचने से पहले ही हुआ खेल, डिलीवरी बॉय पर लगा ये गंभीर आरोप

Updated on 24-11-2023 01:14 PM
इंदिरापुरम: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ऑनलाइन लैपटॉप की खरीद में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। लैपटॉप की जगह डिलीवरी में फट्‌टा निकला है। इंदिरापुरम में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के सेंटर पर डिलीवरी कर मंगाए गए लैपटॉप की जगह लकड़ी का फट्टा निकलने का मामला सामने आया है। डिलीवरी बॉय पर ही चोरी करने का आरोप है। इसके बाद डिलीवरी बॉय ने पुलिस से मामले की शिकायत करते हुए सीसीटीवी फुटेज चेक करने की गुहार लगाई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अर्थला निवासी सुमित एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में डिलीवरी बॉय की नौकरी करता है। सुमित के मुताबिक, उन्हें समान उपलब्ध कराने का सेंटर प्रहलाद गढ़ी में है। सुमित ने घटना के संबंध में पुलिस को बताया कि 25 अक्टूबर को वह प्रहलाद गाड़ी स्थित केंद्र पर डिलीवरी का सामान लेने पहुंचा था। इस दौरान उसे दिए गए सामान में 30 हज़ार रुपये कीमत का लैपटॉप भी शामिल था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने सेंटर पर रहते हुए ही लैपटॉप मांगने वाले ग्राहक को फोन किया।
शिकायत करने वाले डिलीवरी बॉय ने कहा कि ग्राहक ने लैपटॉप लेने से इनकार करते हुए ऑर्डर कैंसल करने को कह दिया। ग्राहक की ओर से सामान लिए जाने से मना करने पर उसने तुरंत केंद्र पर ही अपने अधिकारी अमित को इस बारे में जानकारी दी। 26 अक्टूबर को प्रॉडक्ट की फोटो खींचकर कंपनी वापस भेजने की प्रक्रिया के दौरान जब लैपटॉप का बॉक्स खोला तो उसमें लकड़ी का फट्टा निकला। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके अधिकारी ने उस पर ही चोरी का शक जताते हुए चौकी में शिकायत कर दी, जबकि उसने सेंटर पर रहते हुए ही ग्राहक द्वारा ऑर्डर कैंसल करने पर कुछ देर बाद लैपटॉप वापस कर दिया।

सुमित ने पुलिस को बताया कि वह केंद्र से बाहर ही नहीं निकला तो फिर उसने लैपटॉप कहां से चोरी कर लिया। पुलिस से की गई शिकायत में सुमित ने यह भी बताया कि बीते कुछ दिनों के दौरान ही सेंटर से चार और लैपटॉप चोरी हो चुके हैं। पीड़ित ने सत्यता का पता लगाने के लिए 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच की सीसीटीवी फुटेज चेक करने की गुहार लगाई है। इंदिरापुरम पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.