Select Date:

विधानसभा चुनाव में BJP की जीत पर वर्ल्ड मीडिया रिएक्शन

Updated on 05-12-2023 02:25 PM

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में जीत हासिल की। चुनाव के नतीजों को विदेशी मीडिया ने भी कवर किया।

न्यूयॉर्क टाइम्स (अमेरिका)
NYT ने कहा- तीन बड़े राज्यों की जीत के साथ PM मोदी ने भारत में अपना दबदबा बढ़ाया है। ये नतीजे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिहाज से फायदेमंद साबित होंगे। PM मोदी अब और भी मजबूत स्थिति में हैं। वो अगले महीने उत्तर प्रदेश में एक तबाह हुई मस्जिद की जगह पर बनाए जा रहे राम मंदिर के उद्घाटन के साथ अपने आधार को और मजबूत करेंगे।

BBC (ब्रिटेन)
BBC ने कहा- भाजपा ने 3 राज्यों में जीत हासिल की है। इसका फायदा मोदी सरकार को आगे मिलेगा। चुनाव नतीजों से पता चलता है कि देश का मूड उन्हें लगातार तीसरी बार सत्ता में वापस लाने का है।

रॉयटर्स (ब्रिटिश न्यूज एजेंसी)
रॉयटर्स के मुताबिक, तीन राज्य चुनावों में अप्रत्याशित जीत के बाद मोदी अजेय नजर आ रहे हैं। नतीजों ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कांग्रेस को अगले साल के आम चुनावों में कठिनाइयों का सामना करना होगा।

जियो न्यूज (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के ब्रॉडकास्टर जियो टीवी ने लिखा- राज्यों के चुनाव नतीजे लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी के लिए बड़ी जीत हैं। लोकसभा चुनाव अगले 6 महीने में होने हैं।

रशिया टाइम्स (रूस)
रूसी मीडिया RT ने लिखा- मोदी की पार्टी भारत के प्रमुख राज्यों में चुनाव जीत गई है। बीजेपी ने मध्यप्रदेश में जीत हासिल की है और दो अन्य प्रमुख राज्यों- राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को बाहर कर दिया है। विधानसभा चुनाव के नतीजे मोदी की सरकार की दो प्रमुख अवधारणाओं - 'आत्मनिर्भर भारत' और 'सबका साथ, सबका विकास' की जीत है।

TRT वर्ल्ड (तुर्किये)
तुर्किये के सरकारी मीडिया TRT वर्ल्ड ने कहा- 3 राज्यों में BJP की जीत नेहरू-गांधी परिवार के राहुल गांधी के लिए एक बड़ा झटका है। कभी भारत की राजनीति पर अपना दबदबा रखने वाली कांग्रेस पार्टी भाजपा और मोदी से 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में लगातार दो बार हार चुकी है। कार्यकाल के दसवें साल भी प्रधानमंत्री मोदी बेहद लोकप्रिय हैं।

ब्लूमबर्ग (अमेरिका)
अमेरिका के प्रमुख अखबार ब्लूमबर्ग ने लिखा- मोदी की सत्ता में वापसी तय है। विधानसभा चुनावों में विपक्ष व्यापक रूप से हार गया है और यही हार लोकसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ पार्टी और मोदी को मोटिवेट करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.